फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   National conference candidates third least likely to come next week

अगले सप्ताह आएगी नेकां उम्मीदवारों की तीसरी सूची

Tue, 05 Aug 2014 12:57 AM IST
Updated Tue, 05 Aug 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन
National conference candidates third least likely to come next week

जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए नेशनल कांफ्रेंस अगले सप्ताह तक प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


नेकां की कार्यसमिति में आज संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा हुई। कांग्रेस द्वारा अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद नेकां के दिग्गज नेताओं की यह पहली बैठक थी।
विज्ञापन


बैठक में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी करने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

फारूक अब्दुल्ला पर चुनाव लड़ने का दबाव

National conference candidates third least likely to come next week

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बारामुला दौरे और सचिवालय में कुछ शिष्टमंडलों से मुलाकात का समय मुकर्रर होने की वजह से बैठक जल्दी समाप्त हो गई।

सूत्रों का कहना है कि अगले सप्ताह दोबारा नेकां की कार्यसमिति अथवा संसदीय बोर्ड की बैठक होगी। बैठक में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के चुनाव लड़ने वाले विधानसभा क्षेत्र का चयन हो जाएगा।

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के अलावा नेकां संरक्षक डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर भी पार्टी का एक वर्ग चुनाव लड़ने का दबाव बना रहा है।

खामियों को दूर करने की रणनीति बनी

National conference candidates third least likely to come next week

बैठक में लोकसभा चुनाव के दौरान जिन क्षेत्रों में नेकां पिछड़ी थी, उन पर बाकायदा संगठन को मजबूत करने और खामियों को दूर करने की भी रणनीति बनी।

बैठक में जल्द बिजली किराए में कटौती की मांग के अलावा नई प्रशासनिक इकाइयों के गठन की प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाने के लिए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का धन्यवाद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed