{"_id":"38b3cb4e4447443aab327fd96d461d7f","slug":"narendra-murder-dead-civil-hospital-police-pathankot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर कुएं में फेंका गया नरेंद्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या कर कुएं में फेंका गया नरेंद्र का शव
पठानकोट ।
Updated Sun, 24 Aug 2014 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला इंदिरा कालोनी में शनिवार को एक खाली प्लाट स्थित कुएं में मिले युवक के शव की पहचान नरेंद्र सिंह निक्कू (30) निवासी आनंदपुर रड़ा के रूप में हुई है। नरेंद्र सिंह निक्कू के भाई सोनू काटल ने सिविल अस्पताल में शव की पहचान की। उन्होंने आशंका जताई है कि नरेंद्र की हत्या की गई है।
नरेंद्र पिछले 7-8 वर्षों से अबरोल नगर स्थित एक डेयरी में काम करता था। इंदिरा कालोनी में एक खाली प्लाट में कुंए से नरेंद्र का शव मिला है, जबकि नरेंद्र का यह रूट है ही नहीं। इसके अलावा नरेंद्र का चेहरा भी खून से लथपथ था। उन्हें शक है कि उनके भाई का कत्ल किया गया है।
वहीं डेयरी मालिक अजय चौधरी ने पुलिस को बताया कि नरेंद्र 19 अगस्त को बाइक लेकर गया था, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं आया। थाना डिवीजन नंबर एक के एसएचओ सुखजिंद्र सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि नरेंद्र की मौत कैसे हुई।
विज्ञापन
पहले ही बरामद हो गई थी बाइक
मृतक के भाई सोनू काटल ने बताया कि नरेंद्र की बाइक पिछले 2-3 दिनों से उसी प्लाट के बाहर खड़ी थी। इसकी जानकारी पूर्व पार्षद गोपाल महाजन ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। जब तक पुलिस बाइक के मालिक का पता लगाती, इससे पहले ही शनिवार को नरेंद्र का शव इंदिरा कालोनी के एक कुएं में पड़ा हुआ मिला। पुलिस को बाइक की चाबी नरेंद्र की जेब से मिली है।