{"_id":"59b5c7638810981a58320a2dc3c9ea4a","slug":"narendra-modi-will-come-to-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेंद्र मोदी 17 को जम्मू आएंगे, तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेंद्र मोदी 17 को जम्मू आएंगे, तैयारियां शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 07 Jul 2015 11:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रियासत के दौरे पर 17 जुलाई को आ सकते हैं। भाजपा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि उनके दौरे को अंतिम रूप दिया जा रहा है। समझा जा रहा है कि वे यहां रियासत के लिए पैकेज की घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन
पिछले दिनों राज्य के वित्त मंत्री डॉ. हसीब द्राबू ने भी अमर उजाला से बातचीत में पुष्टि की थी कि इसी महीने मोदी वित्तीय पैकेज की घोषणा करेंगे। एम्स की घोषणा भी संभव है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि मोदी जम्मू में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री अरुण जेटली भी शामिल होंगे।
रियासत में भाजपा-गठबंधन की सरकार बनने के बाद वे पहली बार यहां आएंगे। इसके पहले वे सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में आए थे।