फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Narendra Modi will address a rally in Srinagar on December 6

नरेंद्र मोदी 6 दिसंबर को करेंगे श्रीनगर में रैली

Sun, 23 Nov 2014 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sun, 23 Nov 2014 01:32 AM IST
विज्ञापन
Narendra Modi will address a rally in Srinagar on December 6

जम्मू कश्मीर राज्य में चुनाव की तिथि नजदीक आता देख चुनावी माहौल घाटी में काफी गरमा रहा है । सभी राजनीतिक दल अपने-अपने स्टार प्रचारकों का सहारा लेकर वोट बटोरने की कोशिश में लगे हुए हैं। भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी के अनुसार, प्रधान मंत्री द्वारा श्रीनगर में एक विशाल रैली शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में 6 दिसंबर को होगी।

विज्ञापन


उनके अनुसार, रैली में करीब 50 हजार भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों के भाग लेने की उम्मीद है। रैली यह साबित करेगी कि मोदी लहर का पूरा असर कश्मीर घाटी में भी है। आस लगाई जा रही है कि रैली के मंच से मोदी कश्मीर के बाढ़ पीडि़तों के लिए कुछ और राहत का ऐलान करेंगे।
विज्ञापन


भाजपा की श्रीनगर इकाई के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर के अनुसार, मोदी की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। उस दिन पूरा जनसैलाब आएगा जो यह दर्शाएगा कि मोदी लहर कश्मीर में भी है। उन्होंने बताया कि 25 नवंबर को पार्टी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी रामलाल भी श्रीनगर पहुंच रहे हैं जो मोदी की रैली संबंधित तैयारियों का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली भी 3 दिसंबर को कश्मीर के दौरे पर यहां पहुंचेंगे। भाजपा सूत्रों के अनुसार इस दौरे के दौरान जेटली शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे और पार्टी की स्थिति का भी जायजा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed