फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   'Youth need to have Android One not AK 47' - Narendra Modi's Rally in Jammu Kashmir

'नौजवानों के हाथ में AK-47 नहीं एंड्रॉयड हो'

Mon, 08 Dec 2014 04:05 PM IST
Updated Mon, 08 Dec 2014 04:05 PM IST
विज्ञापन
'Youth need to have Android One not AK 47' - Narendra Modi's Rally in Jammu Kashmir

रियासत में तीसरे चरण के मतदान के प्रचार के लिए पीएम नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर पहुंचे। जम्मू के सांबा के विजयपुर के बाद मोदी ने श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में रैली को संबोधित किया।

विज्ञापन


मोदी ने कहा, 1983 के बाद पहली बार इस स्टेडियम के अंदर किसी ने सभा करने की हिम्मत की है। आपने मुझे इतना प्यार दिया है मैं आपके प्यार को मैं ब्याज समेत वापस करूंगा विकास के साथ।
विज्ञापन


मैं अटल बिहारी वाजपेयी के सपने को पूरा करके दिखाऊंगा। हमारा कश्मीर 21वीं सदी की आन बान शान बनकर रहेगा।

मोदी ने कहा, सेना के जवानों ने यहां शहादत दी है लोगों ने अपने बच्चें गंवाए हैं। यह ऐसा नुकसान है जिसको कोई पूरा नहीं कर सकता लेकिन मैं आपका दुख बांटने आया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने कहा, एक समय था जब कश्मीर की पश्मीना, केसर, डल झील और वादियां हिंदुस्तान को पागल करती थीं। लोग यहां आने को ललचाते थे। देश विदेश से लोग यहां आते थे। इससे कश्मीरी युवकों को यहीं पर रोजगार मिलता था।

आपने सबको देखा, एक बार मुझे भी मौका दें

'Youth need to have Android One not AK 47' - Narendra Modi's Rally in Jammu Kashmir

मोदी ने कहा, कश्मीर में कांग्रेस, बाप-बेटे, बाप-बेटी की सराकर बन चुकी है। अपने सभी को देखा। उन्होंने अपने लिए सब कुछ किया लेकिन आपके लिए कुछ नहीं किया। आप एक बार मुझे मौका दें।

मैं आपके सपनों को अपना बनाऊंगा और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी सरकार को लगा दूंगा और भ्रष्टाचार को खत्‍म करके दिखाऊंगा। जब तक भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा तब तक कश्मीर का भला नहीं होगा।

मैं बताना चाहता हूं कि, जब मैं गुजरात में सीएम बना तो वहां भूकंप आया था। वहां के लोगों ने मुझे कहा कि आप यहां आकर पाकिस्तान के नाम पर राजनीति न करना, हमारे विकास की बात करना। मैंने वहीं किया और कच्छ को मैंने आदर्श शहर बनाया।

मोदी ने कहा, आजादी से अब तक 33 हजार पुल‌िस वाले शहीद हो चुके हैं। तीस साल में पहली बार सेना ने प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि बड़गाम में जो दो नौजवान मारे गए वह सेना की गलती से मारे गए।

भाईयों यह केवल मेरे नेक इरादों के कारण हुआ। आप मेरा भरोसा करें, मुझे आपकी सेवा करनी है।

पूरे देश को रोशन कर सकता है कश्मीर

'Youth need to have Android One not AK 47' - Narendra Modi's Rally in Jammu Kashmir

मोदी ने कहा कि एक समय था जब कश्मीर में पर्यटन से गरीबों को रोटी मिलती थी। लेकिन सरकारों ने तीस साल में कश्मीर को तबाह कर दिया है। मोदी ने कहा, हम कश्मीर में नए रास्ते बनाएंगे और नया इंफ्रास्ट्रक्चर डवलप करेंगे।

उन्होंने कहा कि, यहां पर पनब‌िजली बनाई जाए तो पूरा देश रोशन हो सकता है। कहावत है कि पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी पहाड़ के काम नहीं आती। मैं चाहता हूं कि पहाड़ का पानी और जवानी पहाड़ के काम ही आए।

मैं चाहता हूं कि कश्मीर की बेटियां कश्मीर में ही पढ़ें और बढ़ें। ताकि उनको पढ़ने के लिए कोटा जैसी जगहों पर न जाना पड़े। मैं इन हालात को बदलना चाहता हूं। मोदी ने कहा, बीते तीस सालों से हम जिन रास्तों पर चल रहे हैं उन रास्तों पर हमें कुछ नहीं मिला है। अब केवल विकास का रास्ता हमारी समस्याओं को दूर कर सकता है।

मोदी ने कहा, जब यहां बाढ़ आई तो सरकार सोई हुई थी। मुझे ये जानकार बेहद दुख हुआ कि सरकार कोई लोगों की कोई परवाह ही नहीं है। मैंने आपदा के लिए एक हजार करोड़ का पैकेज घोषित किया लेकिन सरकार इस पर हैरान हो गई।

मैंने प्राकृतिक आपदा का दर्द भुज के भुकंप में देखा था इस लिए मैं आपका दर्द समझता हूं। मैं आपके अच्छे दिनों के ल‌िए पूरी कोशिश करूंगा।

भाषण की शुरूआत शहीदों को नमन के साथ

'Youth need to have Android One not AK 47' - Narendra Modi's Rally in Jammu Kashmir

जम्मू पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने विशाल रैली को संबोध‌ित किया। मोदी ने अपने भाषण की शुरूआत शहीदों को नमन के साथ की।

मोदी ने कहा, मैं भारत की एकता और अखंडता का झंड़ा बुलंद करने के लिए जीवन भर जूझते रहे पंडित प्रेम नाथ डोगरा को प्रणाम करता हूं। मुझे वह पगड़ी पहनाई गई है जो डोगरा पहना करते थे। मैं इस पगड़ी का सम्मान कायम रखूंगा।

मोदी ने कहा, हमारे बच्‍चों को रोजगार चाहिए लेकिन मौजूदा सरकार ये भी नहीं दे पा रही है। लोगों को चाहिए कि उनके खेतों में पानी मिले। गरीब को दो समय की रोटी चाहिए लेकिन सरकार आपके बारे में सोचती तक नहीं है।

सबका साथ सबका विकास

'Youth need to have Android One not AK 47' - Narendra Modi's Rally in Jammu Kashmir

रियासत की सरकारों पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा, आपने बाप-बेटे और बाप-बेटी की सरकार को बार-बार आजमाया है लेकिन क्या उन्होंने आज तक आपके लिए कुछ किया है?

मोदी ने कहा, पहले मध्‍य प्रदेश भी बीमारू राज्य था लेकिन भाजपा ने वहां सरकार बनाई और गरीबों के घरों तक पैसा पहुंचाया। हम जम्मू-कश्मीर का भी ऐसा ही विकास करना चाहते हैं।

मोदी ने कहा, यहां की सरकारें जम्मू संभाग को रियासत का हिस्सा तक नहीं मानती। मोदी ने कहा ‌कि, हमारा मंत्र है सबका साथ सबका विकास। हम चाहते हैं कि सबका विकास हो। मोदी ने सभी जनता से भाजपा को वोट देने की अपील की।

मोदी ने विस्‍थापितों का मुद्दा उठाते हुए कहा, भारत विभाजन के बाद भी सरकार के इरादों में कमी के कारण 92 लाख लोग विस्‍थापित हुए। साठ सालों से इन लोगों को इंसाफ नहीं मिला है।

उनका गुनाह था कि वह भारत माता की जय बोलते थे। इन विस्‍थापितों को उनका हक दिलाना देश की जिम्मेदारी है और मैं उनको हक दिलाकर रहूंगा।

'कांग्रेस का कोई भी प्रत्याशी जीते न'

'Youth need to have Android One not AK 47' - Narendra Modi's Rally in Jammu Kashmir

मोदी ने बहुमत की सरकार बनाने की अपील करते हुए कहा, ऐसी कुर्सी का क्या मतलत जिसमें चार पैर बराबर न हों। आप भाजपा को बहुमत दिलाएं और चारों पैर बराबर वाली सरकार बनाएं।

कांग्रेस पर वार करते हुए उन्होंने कहा, आप कांग्रेस को देखें, ये ऐसे चतुर लोग हैं। जब नेशनल कांफ्रेंस का ढोल बजता है तो उसकी गोद में जा बैठते हैं और जब पीडीपी का ढोल बजता है तो पीडीपी की गोद में बैठ जाते हैं।

जब चुनाव आते हैं तो कांग्रेस वाले एनसी-पीडीपी दोनों की पीठ में छूरा घोंपते हैं और कहते हैं कि सरकार बेकार थी। मोदी ने कहा, अगर सरकार बेकार थी तो कांग्रेस वाले एनसी-पीडीपी की गोद में बैठते ही क्यों हैं।

मोदी ने जनता से क‌हा, आप इन लोगों को पहचानें ऐसे दलों की राजनीति में कोई जगह नहीं है। मोदी ने कहा, इस बार कांग्रेस का एक भी कैंडीडेट नहीं जीतना चाहिए।

मोदी ने मुफ्ती और अब्दुल्ला परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दोनों परिवार ही देश की बर्बादी का कारण हैं।

'नौजवानों के हाथ में एके 47 नहीं एंड्रॉयड वन हो'

'Youth need to have Android One not AK 47' - Narendra Modi's Rally in Jammu Kashmir

विधानसभा चुनाव के पहले दो चरणें में भारी मतदान के लिए पीएम मोदी ने जनता का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि, मैं भारत के जिस कौने में जाऊंगा रियासत की जय जय कार करूंगा क्योंकि आप लोगों ने यहां लोकतंत्र का झंड़ा बुलंद किया है।

उन्होंने कहा, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख अलग-अलग नहीं होने चा‌हिए। हम सब को एक होकर विकास की राजनीति को आगे बढ़ाना है। मोदी ने कहा, अब जनता सब जानती है। भटके हुए नौजवान अब विकास की और आना चाहते हैं।

वह चाहते हैं कि ‌उसके हाथों में ‌एके 47 की जगह एंड्रॉयड वन आ जाए। हम उनके हाथों में कंप्यूटर देना चाहते हैं ताकि वह अपने सपनों को साकार कर सके। मैं जबसे पीएम बना हूं हर महीने रियासत में आया हूं और आगे भी आता रहूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed