जम्मू पहुंचे मोदी ने नहीं की कोई भी घोषणा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं। पीएम मोदी जम्मू विश्वविद्यालय स्थित जनरल जोरावर सिंह स्टेडियम में स्वतंत्रता सेनानी गिरधारी लाल डोगरा की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे है। पीएम मोदी जम्मू पहुंच चुके हैं।
आयोजन स्थल पर एसपीजी की घेरा है। वीरवार को मौसम के बदले मिजाज और झमाझम बारिश से दौरा स्थगित होने को लेकर भी लोग आशंकित हैं। वीरवार दोपहर बाद पहुंचे केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।
ज्ञात हो कि स्व. गिरधारी लाल डोगरा जेटली के ससुर थे। सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री टेक्निकल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वहां राज्यपाल एनएन वोहरा और मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद उनकी आगवानी करेंगे।
इसके बाद उनका काफिला सीधे ग्रीन बेल्ट होते हुए आयोजन स्थल पर पहुंचेगा। दौरे से पहले आईबी और एलओसी पर पाकिस्तानी गोलाबारी को देखते हुए सुरक्षा तगड़ी की गई है।
एम्स तथा वित्तीय पैकेज के घोषणा की उम्मीद नहीं
आयोजन स्थल को एसपीजी ने अपने घेरे में लेने के साथ सुरक्षा की थ्री लेयर व्यवस्था की है। आसपास की इमारतों में शार्प शूटर तैनात किए गए हैं। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। कुछ मार्गों पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
इसके साथ ही जिस दौरान वीआईपी मूवमेंट होगा उसके आधा घंटा पहले ट्रैफिक रोक दिया जाएगा। उधर, गांधीनगर में भाजपा के संगठन महासचिव अशोक कौल की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई।
सूत्रों का कहना है कि अपने दौरे के दौरान मोदी कोई भी घोषणा नहीं करेंगे। एम्स तथा वित्तीय पैकेज पर बाद में घोषणा होगी। मोदी के दौरे को लेकर रियासत के लोग काफी उम्मीद लगाए बैठे हैं। भाजपा सूत्रों का कहना है कि इस महीने के अंत में वित्तीय पैकेज की घोषणा हो सकती है।
साथ ही एम्स का एलान भी संभव है। ज्ञात हो कि पहले यह कयास लगाया जा रहा था कि मोदी अपने दौरे में रियासत को वित्तीय पैकेज तथा एम्स का तोहफा देंगे।