फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   narender modi will be announce many package in his jammu kashmir visit

दिवाली का तोहफा देने आ रहे हैं नरेन्द्र मोदी

Fri, 30 Oct 2015 10:46 AM IST
Updated Fri, 30 Oct 2015 10:46 AM IST
विज्ञापन
narender modi will be announce many package in his jammu kashmir visit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सात नवंबर को श्रीनगर में प्रस्तावित रैली की कमान रियासत में गठबंधन सरकार का ताना बाना बुनने वाले भाजपा महासचिव राम माधव संभालेंगे।

विज्ञापन


वे तैयारियों का जायजा लेने के लिए दो दिवसीय दौरे पर 31 अक्तूबर को श्रीनगर पहुंचेंगे। मोदी रियासत को पैकेज का एलान कर दिवाली का तोहफा देंगे। प्रधानमंत्री मोदी एक दिवसीय दौरे में बगलिहार-टू पावर प्रोजेक्ट का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन


साथ ही चिनैनी-उधमपुर फोरलेन के काम का भी शुभारंभ करेंगे। सूत्रों का कहना है कि पैकेज 90 हजार करोड़ तक का हो सकता है। इसमें रिफ्यूजियों के सेटलमेंट का भी मामला शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम माधव 31 अक्तूबर तथा एक नवंबर को श्रीनगर का दौरा कर प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों की जानकारी लेंगे। डिप्टी सीएम डॉ. निर्मल सिंह, भाजपा मंत्रियों तथा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा के साथ भी राम माधव तैयारियों के बाबत रणनीति तैयार करेंगे।

रियासत में पिछले साल आई बाढ़ की विभीषिका के दौरान मोदी ने श्रीनगर में दिवाली मनाई थी। इस बार भी दिवाली से ठीक पहले रियासत को पैकेज का तोहफा मिलने की उम्मीद है।

इसके साथ ही कश्मीर के विकास तथा पड़ोसी राष्ट्र पाकिस्तान से संबंध सुधारने की पहल भी हो सकती है। प्रदेश अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा का कहना है कि वे मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों के सिलसिले में 31 अक्तूबर को श्रीनगर जाएंगे।

मोदी के दौरे से विश्वास बहाली में मिलेगी मदद : मुफ्ती

narender modi will be announce many package in his jammu kashmir visit

aमुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने उम्मीद जताई है कि प्रधानमंत्री के दौरे से रियासत में गठबंधन सरकार के विकास के एजेंडे को गति मिलेगी। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ उनकी ऐतिहासिक दोस्ती रही।

2002 से 2005 के बीच शांति तथा विकास का लंबा दौर देखने को मिला। श्रीनगर में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मोदी से वे कुछ बार ही मिले हैं, लेकिन देश को आगे ले जाने का उनका मिशन है।

जम्मू-कश्मीर में विकास का नया दौर शुरू करने पर भी नजरें टिकी हुईं हैं। पाकिस्तान के साथ तनाव पर उन्होंने विश्वास जताया कि वाजपेयी की तरह मोदी के दौरे से भी एक बार फिर विश्वास का माहौल बनाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed