फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Narco Terror Module helps terrorists, terrorism in southern Kashmir almost eliminated

नार्को टेरर मॉडयूल से हो रही आतंकियों की मदद, दक्षिणी कश्मीर में आतंकवाद का लगभग सफाया: आईजी

Wed, 17 Jun 2020 11:50 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 17 Jun 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
Narco Terror Module helps terrorists, terrorism in southern Kashmir almost eliminated
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर पुलिस के कश्मीर रेंज के आईजीपी विजय कुमार ने कहा कि दक्षिणी कश्मीर में आतंकवाद का लगभग सफाया हो चुका है। अब ध्यान उत्तरी कश्मीर पर दिया जाएगा। एलओसी के पार से आने वाली मदद के नेटवर्क को ध्वस्त करेंगे। घाटी में स्थानीय आतंकियों की भर्ती में करीब 50 फीसदी कमी आ चुकी है। 

विज्ञापन


श्रीनगर के पुलिस कंट्रोल रूम में विक्टर फोर्स के जीओसी मेजर जनरल ए सेनगुप्ता और सीआरपीएफ के आईजी राजेश कुमार के साथ प्रेस कांफ्रेंस में आईजीपी विजय कुमार ने हंदवाड़ा में नार्को टेरर मॉड्यूल को लेकर कहा कि यह पाकिस्तान की ओर से घाटी में आतंकवाद को फंडिंग करने का मुख्य जरिया है। यह ड्रग्स आतंकी संगठनों के मददगार (ओजीडब्ल्यू) यहां रिसीव करते हैं। 
विज्ञापन


उसे देश के अन्य राज्यों में बेचकर उस पैसे से यहां आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में सुरक्षाबलों ने एक मॉड्यूल का पर्दाफाश कर 21 किलो हेरोइन और 1.35 करोड़ की नकदी पकड़ी थी। साथ ही 4 लोगों को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजीपी के अनुसार इस मॉड्यूल ने करीब 5 करोड़ की ड्रग्स अमृतसर में बेची थी और वहां से मिला पैसा यहां पहुंचा था, इसमें से 3.5 करोड़ पहले ही आतंकियों में बांट चुके थे। उन्होंने बताया कि इस मॉड्यूल के पकड़े गए सदस्य एलईटी से संबंधित थे। आगे और गिरफ्तारियों की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed