{"_id":"63e91d064e1f13f3a9003e82","slug":"narco-terror-busted-from-across-border-four-arrested-including-25-39-lakh-cash-and-1-17-kg-heroin-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir : सीमा पार से नारको टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, लाखों की नकदी और हेरोइन बरामद, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir : सीमा पार से नारको टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, लाखों की नकदी और हेरोइन बरामद, चार गिरफ्तार
Mon, 13 Feb 2023 12:16 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 13 Feb 2023 12:16 AM IST
सार
बारामुला पुलिस ने उड़ी सेक्टर में नाके के दौरान पाकिस्तान से भेजा गया नशीला पदार्थ पकड़ा है। इस दौरान सुरक्षाबलों ने एक वाहन को भी जब्त किया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बारामुला पुलिस की हिरासत में आरोपी
- फोटो : पुलिस
विस्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सीमा पार से चलाए जा रहे नारको टेरर नेटवर्क के एक और मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रविवार को बारामुला के कमलकोटे (उड़ी सेक्टर) में 1.17 किलो हेरोइन और 25.39 लाख ड्रग मनी के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
यह नशीला पदार्थ और पैसा पाकिस्तान की ओर से इस पार भेजा गया था। तस्करों की पहचान नसीर अहमद भट्टी, रियाज अहमद खांडे, फैयाज अहमद खांडे और मोहम्मद नजीर सभी निवासी कमलकोटे के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बारामुला पुलिस टीम ने एसआई शुभम सेठ के नेतृत्व में सुल्तान डाकी काली मिट्टी में नाका लगाया था। इस दौरान एक टाटा सूमो (जेके 05डी-3680) के चालक को रोका गया।
विज्ञापन
वाहन की तलाशी लेने पर इसमें 25.39 लाख की राशि और हेरोइन बरामद हुई। पुलिस टीम ने तत्काल वाहन कब्जे में लेकर इसमें सवार चालक सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस थाना उड़ी में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है। इस मामले में और भी कई लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।