{"_id":"68361b6e888173d3100af584","slug":"nand-kishore-temple-opened-in-bandipora-after-35-years-srinagar-news-c-264-1-sr11001-100830-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बांदीपोरा में 35 साल बाद खुला नंद किशोर मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बांदीपोरा में 35 साल बाद खुला नंद किशोर मंदिर
विज्ञापन
मंदिर में पूजा करते कश्मीरी पंडित।
बांदीपोरा। 35 साल से बंद उत्तरी कश्मीर का ऐतिहासिक श्री नंद किशोर मंदिर मंगलवार को फिर खुल गया। विधि विधान सेेेेे इसके पट खोले गए। देशभर से आए करीब 300 कश्मीरी पंडितों ने यहां पूजा की और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी रही।
बांदीपोरा के अहसान अहमद ने बताया कि वर्ष 1990 के आसपास आतंकवाद बढ़ने पर यहां के कश्मीरी पंडित पलायन कर गए थे, तब से यह मंदिर बंद पड़ा था। बीच-बीच में कभी कभार इनमें से कोई आकर यहां पूजा कर जाता था। आसपास के कश्मीरी मुस्लिमों ने इसकी देखभाल शुरू की, तब से सिलसिला चला आ रहा है।
उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले कुछ कश्मीरी पंडित यहां आए और पूजा के लिए मंदिर खोलने की बात की। मंगलवार को विधि-विधान से मंदिर के पट खोले गए और बांदीपोरा से संबंध रखने वाले देशभर से करीब 300 कश्मीरी पंडितों ने यहां पूजा की। विशेष अनुष्ठान भी किया गया। अब रोज आरती की व्यवस्था बनाई जा रही है।