{"_id":"e07bdbe6e39fd20abe301cbe1660cd7a","slug":"najma-heptulla-addresses-party-workers-convention-in-srinagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी देशद्रोही गतिविधियां:हेपतुल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी देशद्रोही गतिविधियां:हेपतुल्ला
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 28 May 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र में भाजपा सरकार के एक वर्ष पूरे होने के सिलसिले में श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर अल्पसंख्यक मामलों की केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं। उन्होंने मोदी सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए शुरू की गई कई योजनाओं पर भी रोशनी डाली।
विज्ञापन
नजमा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने एक वर्ष के भीतर जो वादे किए थे उन्हें पूरा कर निभाया है।
उन्होंने कहा कि देशद्रोही गतिविधियों को भाजपा कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगी। देश के खिलाफ आवाज उठाने वालों को करारा जवाब दिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो उनके साथ सख्ती से भी पेश आया जाएगा।
विज्ञापन