{"_id":"584c2d364f1c1b734344816d","slug":"nagrota-attack-investigation-start-by-nia","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरोटा हमला: आतंकियों के काफी देर तक यूनिट में मौजूद रहना बना पहेली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरोटा हमला: आतंकियों के काफी देर तक यूनिट में मौजूद रहना बना पहेली
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 10 Dec 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाल जवान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरोटा आतंकी हमले की जांच में जुटी एनआईए की टीम ने लगातार तीसरे दिन घटनास्थल का दौरा किया। सूत्र बताते हैं कि आतंकियों ने हमला करने से पहले करीब एक घंटा यूनिट के भीतर बताया। इसके साथ ही वह दो-तीन दिन से इलाके में मौजूद थे। इतनी देर आतंकियों ने कहां पनाह ली और यूनिट के भीतर एक घंटे तक कैसे रुके।
इन पहलुओं को लेकर एनआईए गंभीरता से जांच कर रही है। करीब एक दर्जन अधिकारी एवं कर्मी इस मामले की जांच में जुटे हुए हैं। अब तक इलाके में 500 से अधिक फोन नंबरों की कॉल डिटेल की जांच की जा चुकी है। टीम हर एक नंबर को आपस में लिंक करके देख रही है।
वहीं आतंकियों द्वारा हमले में इस्तेमाल वाहन अब तक ट्रेस नहीं हो पाया है। वाहन की तलाश के लिए काफी माथापच्ची की जा रही है। हाईवे के आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगालने की कोशिश की गई है, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन
तीन दिन की जांच में एनआईए ने करीब पचास लोगों से पूछताछ की है। वहीं सेना और पुलिस से भी लगातार इनपुट जुटाए जा रहे हैं, क्योंकि हमले में तीनों आतंकी मारे गए। इस वजह से टीम को जांच करने में कसरत करनी पड़ रही है।