{"_id":"95ceeba1fc64106658e7e2c0970ea6b1","slug":"nagraj-four-hours-are-spent-on-shivling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवलिंग पर चार घंटे विराजमान रहे नागराज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवलिंग पर चार घंटे विराजमान रहे नागराज
ब्यूरो, अमर उजाला, बाड़ी ब्राह्मणा, सांबा
Updated Sat, 27 Sep 2014 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ध्यानसर गांव स्थित शिव मंदिर शुक्रवार को चर्चा का विषय बना रहा। दरअसल सुबह के समय जब महिलाएं मंदिर में पूजा करने पहुंची, तो उन्होंने देखा कि नाग देवता शिवलिंग के ऊपर विराजमान हैं। यह दृश्य देखते ही कुछ महिलाएं डर गईं, लेकिन जब उन्होंने नागराज को शांत भाव में देर तक देखा, तो जयघोष लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
महिलाओं और गांव वालों का कहना था कि पावन नवरात्र में नागराज का दर्शन कर सभी अपने को धन्य मान रहे हैं। मंदिर के शिवलिंग पर नागराज के विराजमान होने की खबर जैसे-जैसे लोगों को लगती गई, मंदिर की ओर रुख करते गए। इससे मंदिर मंदिर में मेले जैसा दृश्य बन गया।
विज्ञापन
नाग देवता के दर्शनों के लिए पहुंचने वाले साथ में कच्चा दूध आदि लेकर आ रहे थे। मंदिर में भीड़ अधिक होने पर लोगों को कतार में दर्शन करने के लिए कहा गया। यह सिलसिला लगभग चार घंटे तक चलता रहा। मंदिर में शिवलिंग पर नागराज के विराजमान होने की चर्चा देर शाम तक क्षेत्र और आसपास में होती रही।
विज्ञापन