फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nagin jheel of srinagar

श्रीनगर का 'ज्वैल इन द रिंग', डल झील को भूल जाएंगे आप

Fri, 25 Jul 2014 12:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, जम्मू
टीम डिजिटल/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 25 Jul 2014 12:51 PM IST
विज्ञापन
nagin jheel of srinagar

अगर आप जम्मू कश्मीर घूमने आ रहे हैं और यहां के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं रखते हैं तो हम आपको बता रहे हैं डल लेक पास नागिन झील के बारे में। जितनी फेमस डल लेक है उतनी ही फेमस नागिन झील भी है। यह डल डील से करीब छह किलोमीटर दूरी पर स्थित है।

विज्ञापन


यह झील आसपास के क्षेत्र में 'ज्वैल इन द रिंग' के नाम से काफी प्रसिद्ध है, यह चारों तरफ से पेड़ों से घिरी हुई है। यह झील डल झील से एक पतले सेतु द्वारा अलग होती है। यह झील डल झील का ही एक छोटा और आकर्षक भाग है जो हजरत बल से कुछ दूरी पर स्थित है।
विज्ञापन


वैसे तो यह डल झील का भाग है लेकिन इसकी तुलना में यह छोटी और शांत इलाके में है यहां पर पर्यटकों की ज्यादा भीड़ भी नहीं होती है। इस लिए आप यहां पर एकांत में कुदरत का नजारा ले सकते हैं। झील के चारों तरफ लगे पेड़ इसकी सुंदरता को और बढ़ा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागिन झील से सूर्यास्त का नजारा भी देखने वाला होता है। डल झील की तरह ही यहां भी हाउस बोट की कमी नहीं है लेकिन यहां पर डल झील से कहीं ज्यादा मजा शिकारे की सैर करने में आता है।

झील की गहराई बेहद कम होने के कारण यहां पर लोग कई स्वीमिंग करने का भी आनंद लेते हैं। पानी साफ होने के कारण यहां पर तैराकी का अपना ही मजा है।

एडवेंचरस टूरिस्ट के लिए यहां पर कई तरह के वॉटर स्पोर्ट्स भी अवेलेबल हैं। झील के किनारे पर एक नागिन क्लब भी बनाया गया है जिसमें चाय से लेकर हर तरह की खाने-पीने की चीज अवेलेबल हैं।


कब जाएं - नागिन झील में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय जून से अगस्त के बीच होता है।

ठिकाना - यहां पर आपको दो से छह हजार के बीच हाउस बोट भी मिल जाती है और रात को रूकने के लिए अच्छा होटल दो हजार रुपए में मिल जाता है।

कैसे जाएं -  यहां जाने के लिए आप जम्मू रेलवे स्टेशन से बस या एयर पोर्ट से फ्लाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर पैसे खर्च करने की परेशानी ना हो तो फ्लाइट ज्यादा बेहतर और तेज माध्यम है। श्रीनगर एयरपोर्ट से आप नागिन झील तक के लिए कार या बस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

फोटो - नागिन झील के पास बनाया गया गार्डन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed