फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nagar nigam,problem,garbage,jammu news

घरों से शुल्क वसूल लिया, नहीं उठाया जा रहा कचरा

विज्ञापन
nagar nigam,problem,garbage,jammu news
जम्मू। नगर निगम ने घरों से कचरा शुल्क लागू कर वसूल भी कर लिया है, लेकिन अभी तक घरों से कचरा उठाने के लिए सफाई कर्मी या फिर ऑटो वाले नहीं पहुंच रहे। इस कारण लोगों को पहले की तरह ही डंपिंग साइट में जाकर कचरा फेंकना पड़ रहा है। डंपिग साइट में दिनभर मोहल्लों से कचरा फेंका जा रहा है। सुबह सफाई होने के बाद तो डंपिंग साइट साफ हो रही है, दोपहर बाद फिर से कचरा ही कचरा बिखर जा रहा है।
विज्ञापन

कचरा शुल्क वसूलने की कवायद जनवरी में शुरू हुई थी। इसका लोगों ने विरोध भी किया। लोगों का तर्क था कि नगर निगम पहले कचरा घरों से उठाए, फिर शुल्क वसूला जाए। अब शहर में लगभग सवा चार लाख घरों से कचरा शुल्क वसूला जा चुका है।
विज्ञापन

सुविधा के लिए अलग से 75 ऑटो भी हायर किए गए थे। इन ऑटो के साथ नगर निगम के पास 150 के करीब ऑटो वर्तमान में हैं। हर वार्ड में कचरा उठाने के लिए दो-दो ऑटो मिले हैं। इनके माध्यम से शहर में गलियों से कचरा उठाया जाना है। नगर निगम के अनुसार जल्द ही लोगों को सुविधा दे दी जाएगी। इस पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के मुख्य ट्रांसपोर्ट अधिकारी हरेंद्र सिंह ने कहा कि जल्द ही ऑटो के माध्यम से घरों से कचरा एकत्रित किया जाएगा। कुछ इलाकों में सेवा शुरू कर दी गई है। अन्य में जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed