फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nagar nigam,meeting

पहले दो कनाल भूमि में बने भवनों पर कर लगाने की सिफारिश

विज्ञापन
nagar nigam,meeting
जम्मू। प्रापर्टी टैक्स पर नगर निगम प्रारूप तैयार करेगा। पहले दो कनाल भूमि पर बने भवनों पर कर लगाने की लगाने की सिफारिश की गई है। हाउस में सहमति मिलने के बाद नियम को लागू किया जाएगा। पहले बड़े मॉल, रेस्तरां और दुकानों पर कर लगाया जाएगा। यह जानकारी मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने कार्यकारिणी कमेटी की बैठक के बाद दी है।
विज्ञापन

बुधवार को नगर निगम की कार्यकारिणी कमेटी की बैठक मेयर की अध्यक्षता में हुई। इसमें कमेटी सदस्यों ने प्रापर्टी टैक्स लगाने पर सुझाव दिए और रिपोर्ट सौंपी। बैठक में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्टों पर चर्चा हुई। मेयर जारी परियोजनाओं के काम में तेजी लाने और समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, लंबे समय से बीमार सफाई कर्मचारियों की सूची बनाने के निर्देश दिए हैं, जो काम पर नहीं आ रहे हैं। उन्हें समय से पहले सेवानिवृत्ति दी जाएगी, ताकि नई नियुक्तियां हो सकें। शहर में पानी की किल्लत को दूर करने और ट्रांसफार्मर लगाने पर काम तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

विपक्ष से सदस्य भानू महाजन ने गांधी नगर में दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से रास्ते बनाने का सुझाव दिया। लास्ट मोड़ के पास हाउसिंग बोर्ड की खाली जमीन में नेशनल हाईवे के किनारे सौंदर्यीकरण करने और हर पार्क में पानी की टंकियां लगाने का सुझाव दिया। कमेटी सदस्यों सुनीता, दिनेश, अक्षय ने पार्कों की हालत में सुधार करने के लिए माली की नियुक्त करने की मांग उठाई है। मेयर ने कहा कि मंदिर, सामुदायिक भवनों में कमेटियों को अपने वर्तन खरीदने के लिए निगम वित्तीय सहायता देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा की तैयारियां पूर्ण
मेयर ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। शहर में सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वाटर कूलर और वाटर एटीएम की सुविधा शहर में दी जाएगी। शहर में 14 फव्वारे लगाए गए हैं, जिन्हें यात्रा से पहले शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed