फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nagar nigam,meeting

अब पांच जोन में बंटेगा शहर एक जोन में होंगे 15 वार्ड

विज्ञापन
nagar nigam,meeting
जम्मू। जम्मू नगर निगम के क्षेत्र को अब पांच जोनों में बांटा जाएगा। शुक्रवार को वर्चुअल जनरल हाउस में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। यह प्रस्ताव स्टैंडिग कमेटी में पास हुआ था। इसके अलावा शहर के लिए छह अन्य प्रस्तावों को भी हरी झंडी मिली है। पार्षदों ने अपने प्रस्ताव रखे। इन्हें मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने हाउस की सहमति के बाद पास किया।
विज्ञापन

जम्मू शहर को पहले तीन जोनों में रखा गया था। दायरा बड़ा होने के कारण नगर निगम के कर्मचारियों को कामकाज निपटाने में परेशानी आती थी। अब पांच जोन, यानी हर 15 वार्ड पर एक जोन होगा। यह प्रस्ताव हेल्थ एंड सैनिटेशन कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र जमवाल ने हाउस में रखा। अब कामकाज निपटाने में सुविधा मिलेगी। साथ ही समय पर अधिकारी भी निपटान कर सकेंगे।
विज्ञापन

वहीं, नगर निगम के कर्मचारियों को टीए और चिल्ड्रन अलाउंस भी मिलेगा। नेशनल पेंशन स्कीम को भी मंजूरी दी गई है। कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर पेंशन सुविधा मिल सकेगी। एनजीओ के कर्मचारियों को यूटी की तर्ज पर वेतन देने का प्रस्ताव भी पास किया गया। पहले कर्मचारी छह हजार रुपये में काम कर रहे थे। अब 20 से 22 हजार रुपये वेतन होगा। प्रस्ताव को मंजूरी के लिए सचिवालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले घरों के निर्माण के दौरान मलबा उठाने के लिए नगर निगम द्वारा ली जाने वाली सिक्योरिटी को वापस किया जाता था। अब सिक्योरिटी (पांच हजार रुपये) वापस नहीं मिलेगी।

--------
रिहाड़ी चौक से अंबफला तक सड़क का नाम होगा ब्रह्मकुमारी रोड
रिहाड़ी चौक से अंबफला तक साढ़े सात सौ मीटर तक सड़क का नाम अब ब्रह्मकुमारी रोड होगा। समाज हित में काम करने वाली बहनों के नाम पर सड़क का नाम रखा जा रहा है। यह प्रस्ताव पार्षद जीत राम अंग्राल ने रखा। इसे भी स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed