फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nagar nigam jammu, NOC house problem,

भवन निर्माण एनओसी के लिए काटने पड़ रहे चक्कर

विज्ञापन
nagar nigam jammu, NOC house problem,
जम्मू। शहर में भवन निर्माण की एनओसी लेने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे। इसके लिए लोगों ने नगर निगम में ऑनलाइन आवेदन भी कर रखे हैं। बावजूद इसके एनओसी नहीं मिल पा रही है। जब लोग पता करते तो जवाब मिलता है कि अन्य विभागों से अनुमति नहीं मिली है।
विज्ञापन

नगर निगम के पास 300 से ज्यादा एनओसी के मामले लंबित चल रहे हैं। एनओसी न मिलने से लोग घरों का निर्माण नहीं करवा पा रहे। नगर निगम एक्ट, 2000 के तहत घर बनाने के लिए एनओसी लेनी जरूरी है। बिना एनओसी के बनने वाले घरों को तोड़ा जा रहा है। इससे भी लोग अब एनओसी लेने के लिए ज्यादा आवेदन कर रहे हैं। पलौड़ा के रहने वाले सूरज ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन किया, लेकिन अभी तक एनओसी नहीं मिल पाई है। अब निगम के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। नगर निगम सुविधा को सरल बनाए।
विज्ञापन

नरवाल के प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने घर की दूसरी मंजिल का काम शुरू करवाना है, लेकिन एनओसी नहीं मिल पाई है। नगर निगम की कार्रवाई के बाद अब दूसरे विभागों में काम अटका पड़ा है। खुद जाकर भी दस्तावेजों को जमा करवाया। बावजूद इसके एनओसी नहीं मिल पाई है। बाहु फोर्ट की रहने वाली अनीता देवी ने बताया कि सब दस्तावेज ऑनलाइन जमा करवाए। बाद में ऑफलाइन भी आवेदन दिया। अब एनओसी मिलने का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
इन विभागों से लेनी पड़ती है मंजूरी
नगर निगम से एनओसी लेने के लिए लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति, जम्मू डेवलपमेंट अथॉरिटी (जेडीए), वन विभाग समेत अन्य विभागों से अनुमति लेनी होती है। अनुमति मिलने के बाद ही एनओसी नगर निगम जारी करता है। इसके बाद लोग अपने घरों का काम करवा सकते हैं।
----
त्रुटियां होने पर ही एनओसी में बाधा आती है। त्रुटियों को विभाग और लोगों के माध्यम से दूर करवाया जाता है। ऑनलाइन प्रक्रिया में तमाम दस्तावेजों के आने के बाद ही कार्रवाई होती है। लोगों को प्रक्रिया पूरी होने के बाद एनओसी दी जा रही है।

- अवनी लवासा, आयुक्त, नगर निगम
------
एनओसी लेने के लिए आ रही बाधाओं को दूर किया जाएगा। एनओसी न मिलने के कारणों का पता लगाया जाएगा। लोगों को जल्द से जल्द एनओसी दिलाने के निर्देश जारी किए जाएंगे।
- पूर्णिमा शर्मा, डिप्टी मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed