फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nagar nigam

डेयरियों के गोबर का खाद के रूप में इस्तेमाल करने पर जोर

विज्ञापन
nagar nigam
जम्मू। डेयरी उत्पादकों को नगर निगम की ओर से पर्यावरण संतुलन पर जागरूक किया गया। इसे लेकर सोमवार को जागरूक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 50 डेयरी उत्पादकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से कुछ दिशा निर्देश जारी हैं। लेकिन कुछ लोग इसका पालन नहीं कर रहे। इसी को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान उत्पादकों को बायो गैस प्लांट, वर्मी-कम्पोस्ट यूनिट लगाकर डेयरी फार्मों और गौशालाओं में उत्पन्न कचरे के पर्यावरण प्रबंधन के बारे में जागरूक किया गया। मवेशियों के गोबर और मूत्र के उचित निपटान के लिए अन्य वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने की जानकारी दी गई। बताया गया कि डेयरी फार्म और गौशालाएं अपशिष्ट जल के साथ मवेशियों के गोबर को नालियों में बहा देती हैं, जिससे जाम लग जाता है।
विज्ञापन

यदि गोबर का प्रभावी ढंग से उपयोग किया जाए, तो यह खाद और ऊर्जा का संसाधन हो सकता है। शहर में लगभग 600 डेयरियां हैं, जबकि 5 गौशालाएं हैं, जो निगम के अधीन काम करती हैं। बताया कि जम्मू नगर निगम ने ऑनलाइन डेयरी पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है और जो डेयरी इकाइयां निर्धारित मानदंडों और मानदंडों को पूरा करती हैं, उन्हें पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed