फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nagar nigam chalaned 10k peoples at a time

निगम ने एक साथ दस हजार लोगों को भेजा चालान

Sat, 16 May 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 16 May 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam chalaned 10k peoples at a time

जम्मू नगर निगम ने यूजर चार्जेज पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। यूजर चार्जेज जमा न करने वाले शहर के 10 हजार लोगों का चालान काटकर निगम प्रशासन ने इन सभी को कोर्ट का दरवाजा दिखाया है। एपीएल, बीपीएल सहित नगर निगम की हद में 1.24 लाख मकान हैं। इनमें बस्तियां और झुग्गियां भी शामिल हैं। साफ सफाई के लिए घरों से 600 रुपये तथा दुकानदारों से 1200 रुपये सालाना वसूल किए जाते हैं।

विज्ञापन


इंस्पेक्टरों के अनुसार कई मुहल्ले में लोग आसानी से यह राशि जमा कर दे रहे हैं। कई इलाकों में लोगों को प्रेरित कर वसूली की जा रही है। लेकिन बहुत सारे लोग ऐसे भी हैं जो यह राशि जमा नहीं करना चाहते। ऐसे लोगों पर सख्ती करते हुए चालान काटा जा रहा है। हेल्थ विंग के अधिकारियों का कहना है कि 2014-15 में 98 लाख रुपये यूजर्स चार्जेज के रूप में वसूल किया गया था। 2015-16 में 2 करोड़ रुपये राजस्व जुटाने का लक्ष्य है। ऐसे में सख्ती जरूरी है।
विज्ञापन


सख्ती करने को मजबूर होगा निगम: हेल्थ अफसर
अफसर डा. मोहम्मद सलीम खान का कहना है कि यूजर्स चार्जेज लेने में काफी सख्ती बरती जा रही है। हालांकि यह काफी मुश्किल है, बावजूद नगर निगम इस कार्य में जुटा है। अगर लोगों ने यूजर्स चार्जेज नहीं दिया तो मजबूरन निगम को सख्त रवैया अपनाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed