फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nagar nigam,action,venders, jammu news,

इंदिरा चौक से हटाईं रेहड़ियां

विज्ञापन
nagar nigam,action,venders, jammu news,
जम्मू। नगर निगम ने वीरवार को शहर के इंदिरा चौक से रेहड़ियों को हटाया। पुलिस की मदद से कार्रवाई करते हुए 20 से अधिक रेहड़ियों को जब्त किया गया। हालांकि इस दौरान रेहड़ी वालों ने विरोध किया और रेहड़ियों के आगे जाकर लेट गए। देर रात तक यह अभियान चलता रहा।
विज्ञापन

बता दें कि इंदिरा चौक से सचिवालय और केसी मोड़ को जाने वाले रास्ते पर दिनभर सड़क किनारे रेहड़ियां लगी रहती हैं। इसकी वजह से जाम की समस्या बनती है। नगर निगम के पास कई बार इसकी शिकायतें पहुंच रही थीं। वीरवार शाम निगम की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और रेहड़ियों को हटाने का अभियान चलाया। हालांकि रेहड़ी वालों ने इसका विरोध किया और कहा कि उनको सूचित किए बिना कार्रवाई की गई है। उनकी रोजी-रोटी छीनने का प्रयास किया गया है। वे लोग निगम से लाइसेंस लेकर रेहड़ी लगा रहे थे, लेकिन उनको जबरन हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed