फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NA

Jammu News: हेरोइन और चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Thu, 12 Jan 2023 09:41 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 12 Jan 2023 09:41 PM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। पुलिस ने 2.4 किलो चरस और 1.5 ग्राम हेरोईन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान नजीर हुसैन निवासी बठिंडी जम्मू, मोहम्मद नजीर उर्फ बुल्ली निवासी जड्ड रियासी और मानिक शर्मा निवासी तरेंथा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार एसएचओ विजय शर्मा ने तलवाड़ा क्षेत्र में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में दो लोग को पकड़ा और तलाशी लेने पर दोनों से लगभग 2.4 किलो चरस बरामद की गई। उनकी पहचान नजीर हुसैन निवासी बठिंडी जम्मू और मोहम्मद नजीर उर्फ बुल्ली निवासी जड्ड रियासी के रूप में हुई। इस के अलावा पुलिस ने नगर के थापा चौक पर मानिक शर्मा निवासी तरेंथा को 1.5 ग्राम हेरोईन के सहित पकड़ा है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी अमित गुप्ता ने बताया कि नशा तस्कर और नशा करने वालों के खिलाफ आगामी दिनों में भी कार्रवाई जारी रहेगी। लोगों से अपील की है कि समाज में फैल रही नशे की इस कुरीति को मिटाने के लिए पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed