फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NA

Jammu News: नमो नमो भारत मोर्चा की जम्मू इकाई का भाजपा में विलय

विज्ञापन
NA
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। नमो नमो भारत मोर्चा की जम्मू इकाई का रविवार को प्रदेश भाजपा में विलय हो गया। भाजपा मुख्यालय त्रिकुटा नगर में हुए कार्यक्रम में मोर्चा के अध्यक्ष राज रतन रैना ने जम्मू इकाई का भाजपा में विलय की घोषणा की। उन्होंने कहा जल्द ही कश्मीर इकाई का भी विलय हो जाएगा।
भाजपा के महासचिव संगठन अशोक कौल ने मोर्चा के नेताओं व कार्यकर्ताओं का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा में राष्ट्रवादी और अच्छे सामाजिक कार्यकर्ताओं का स्वागत है। उन्होंने कहा राष्ट्रविरोधी और स्वार्थी लोगों के लिए भाजपा में कोई जगह नहीं है। उन्होंने आशा प्रकट की है कि भाजपा में शामिल हाेने वाले लोग पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे। इस अवसर पर मोर्चा के उपाध्यक्ष रवीना महंता, महिला इकाई की अध्यक्ष अंजू भान, महासचिव विजय कुमार, सुभाष चंद्र, सचिव सनी मट्टू, युवा जिला अध्यक्ष अशमीत डोगरा, सचिव संजय धर, बृज लाल डोगरा, सुभाष चंद्र, कुलदीप राज, संजय कुमार, अखिल गंडोत्रा आदि भी भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन



सेवानिवृत्त आयकर आयुक्त ने थामा भाजपा का दामन
सेवानिवृत्त आयकर आयुक्त एसके शर्मा ने रविवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। पूर्व उप मुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता और महासचिव संगठन अशोक कौल की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा मुख्यालय त्रिकुटा नगर में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। एसके शर्मा ने कहा भाजपा ही देश व समाज की सच्चे ह्दय से सेवा कर रही है। पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा देश व समाज हित की नीतियों से प्रेरित होकर विभिन्न वर्गों के लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इससे पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिल रही है। इस अवसर पर भाजपा के कार्यालय सचिव तिलक राज गुप्ता, मीडिया सचिव डाॅ. प्रदीप महोत्रा, जिला सह प्रभारी विनय गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, नीरज लकी पुरी, नीरज आनंद आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed