{"_id":"63c9a61194bc4942af5261d4","slug":"na-akhnoor-news-c-10-1-27704-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: लोगों ने देव स्थान में हाजिरी लगा कर सुख-समृद्धि की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: लोगों ने देव स्थान में हाजिरी लगा कर सुख-समृद्धि की कामना की
Fri, 20 Jan 2023 01:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 20 Jan 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले के पगांली गांव में स्थित बाबा मियां किशन सिंह शहीद के देव स्थान पर दो दिवसीय मन्हास बिरादरी की मेल का धूमधाम से आयोजन किया गया। वीरवार को अंतिम दिन काफी संख्या में बिरादरी के लोगों ने हिस्सा लेकर देव स्थान में हाजिरी लगाई और प्रदेश व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
वीरवर को दूसरे दिन सुबह छह बजे से ही बिरादरी के लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। उन्होंने पूजा-अर्चना के बाद भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। अतं में बिरादरी की कार्यकारिणी कमेटी की एक बैठक हुई। इसमें कमेटी के प्रधान हरनाम सिंह मन्हास ने मेल को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया। साथ ही बिरादरी से जुड़े मुद्दों पर भी मंथन किया। उन्होंने बिरादरी के लोगों से अपने बच्चों को धार्मिक कार्यक्रमों में साथ लाने की अपील की, ताकि उन्हें भी जानकारी मिल सके। इस मौके पर आल इंडिया मन्हास बिरादरी के प्रधान हरनाम सिंह मन्हास, संजय सिंह मन्हास, सेवानिवृत्त कैप्टन जोगेंद्र सिंह मन्हास, कैप्टन रघुवीर सिह मन्हास, सूबेदार मेजर सुखदेव सिंह मन्हास आदि मौजूद रहे।