फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mystery of Rajori 17 deaths: Preparation of final report of Badal case, laboratories to meet on March 27

राजोरी 17 मौतों का रहस्य: बड्डाल मामले की अंतिम रिपोर्ट की तैयारी, 27 मार्च को प्रयोगशालाओं की होगा बैठक

Wed, 19 Mar 2025 03:42 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 19 Mar 2025 03:42 PM IST
सार

राजोरी के बड्डाल घटनाक्रम में 17 लोगों की मौत के मामले की अंतिम रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसमें दुर्लभ जहर मिलने की पुष्टि हुई है, और 27 मार्च को देश की प्रमुख प्रयोगशालाओं की बैठक बुलाई गई है।

विज्ञापन
Mystery of Rajori 17 deaths: Preparation of final report of Badal case, laboratories to meet on March 27
बड्डाल गांव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजोरी के बड्डाल घटनाक्रम की अंतिम रिपोर्ट तैयार करने की तैयारी की जा रही है। इस घटनाक्रम में तीन परिवारों से संदिग्ध परिस्थितियों में 13 बच्चों समेत 17 लोगों की मौत हो गई थी। रिपोर्टों में शवों के नमूनों से एक दुर्लभ श्रेणी का जहर मिलने की बात कही गई है। हालांकि, अभी तक मामले का खुलासा नहीं किया गया है। इस मामले को गृह मंत्रालय भी देख रहा है। इस मामले से जुड़ी देश की प्रतिष्ठित प्रयोगशालाओं की आगामी 27 मार्च को ऑनलाइन बैठक बुलाई गई है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि देश की प्रयोगशालाओं की बैठक में नोडल कार्यालय के रूप में जीएमसी जम्मू शामिल रहेगा। इस घटनाक्रम में सैकड़ों नमूने लिए गए थे। जिनमें जीएमसी जम्मू के माइक्रोबायोलाजी प्रयोगशाला के अलावा देश की प्रतिष्ठित प्रयोगशालाओं से जांच करवाई गई।
विज्ञापन


बताया जाता है कि बैठक में सभी प्रयोगशालाओं के नमूने जांच पर बात करके कोई निष्कर्ष निकालने की कोशिश की जाएगी। गृह मंत्रालय भी इस मामले को देख रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि बड्डाल मामले में लगभग रिपोर्ट आ चुकी हैं। इसमें कोई जहरीली वस्तु मिलने की पुष्टि हुई है, लेकिन यह कहां से आई और किसने दी, यह पुलिस जांच का विषय है। हालांकि अभी तक प्रशासन और पुलिस की ओर से बड्डाल मामले में कोई खुलासा नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed