फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   My Town My Pride: Stalls decorated in Gulshan Maidan of Jammu city, officials listen to public problems

My Town My Pride: जम्मू शहर के गुलशन मैदान में सजे स्टॉल, अधिकारियों ने सुनीं जन समस्याएं

Mon, 05 Dec 2022 03:53 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 05 Dec 2022 03:53 PM IST
सार

माई टाउन माई प्राइड के तहत कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। वार्डों में शिविर लगाने के बाद अब गुलशन मैदान में स्टॉल लगाए गए हैं। इसके अलावा पांच जोनों में अधिकारी मौजूद हैं

विज्ञापन
My Town My Pride: Stalls decorated in Gulshan Maidan of Jammu city, officials listen to public problems
Jammu - फोटो : निखिल मेहता

विस्तार

माई टाउन माई प्राइड के तहत सोमवार से गुलशन मैदान में जनसमस्याएं सुने जाने का सिलसिला शुरू हो गया। आज यहां पर अलग-अलग विभाग अपने स्टॉल लगाए गए हैं और लोगों की समस्याओं और शिकायतों का निवारण करने के लिए सभी विभागीय अधिकारी यहां पहुंचे हुए हैं। 

विज्ञापन


मैदान में जलशक्ति, पीडीडी, सामाजिक कल्याण विभाग, जेएमसी, हाउसिंग बोर्ड, शहरी विकास विभाग, बैंक समेत अन्य विभागों के स्टॉल लगे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। साथ ही फूड स्टॉल की सुविधा भी लोगों को मिली।
विज्ञापन

 
पहले वार्डों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा था। इनमें लोगों की समस्याओं का निदान किया गया। साथ ही लोगों को ऑनलाइन सेवाओं का लाभ भी पहुंचाया गया। अब गुलशन मैदान में एक साथ सभी विभाग अपने स्टॉल लगाने पहुंचे हैं। छह दिसंबर को कार्यक्रम का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
पांच जोनों में होंगे कार्यक्रम 
पांच जोनों में कार्यक्रम होंगे। इसमें अधिकारी, पार्षद मौजूद रहेंगे और लोगों की समस्याओं का निदान करेंगे। यहां पर लोग लंबे समय से रुके कामों की भी शिकायत कर सकते हैं।

जोन एक में टाउन हाल जम्मू में कार्यक्रम होगा। इसमें मुख्य ऑपरेटिंग अधिकारी दीपिका शर्मा, संयुक्त आयुक्त रिंपी ओहरी और पार्षद मौजूद रहेंगे। इसमें वार्ड एक से 13, 15 और 19 के लोग हिस्सा लेंगे। इस दौरान योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। 

वहीं, जोन दो में कन्वेंशन सेंटर में जलशक्ति विभाग के प्रधान सचिव शलीन काबरा, आयुक्त जेएमसी राहुल यादव और आयुक्त राजस्व मनीषा वार्ड 14, 17, 18, 24, 25, 30, 31, 32, 40, 41, 59, 60, 61, 65, 66, 72 और 75 के लोगों की समस्याएं सुनेंगे।

जोन तीन में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस गांधीनगर जम्मू में बिजली कॉरपोरेशन के एमडी शिव आनंद त्याल और संयुक्त आयुक्त हितेश गुप्ता मौजूद रहेंगे। इसमें वार्ड 47, 48, 54, 73, 46, 49,50, 57, 55, 54, 57, 63,69, 70, 71, 74 वार्डों से लोग भाग लेंगे।  जोन चार में इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर छन्नी हिम्मत में हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट विभाग के निदेशक विकास गुप्ता और संयुक्त आयुक्त कुलभूषण खजुरिया मौजूद रहेंगे। यहां पर वार्ड 46, 49, 50, 52, 53, 55, 56, 57, 68, 69, 70, 71 और 74  से लोग समस्याएं लेकर आएंगे। 

जोन पांच में पालीटेक्निक कालेज शिवनगर जम्मू में सामाजिक कल्याण विभाग के विशेष सचिव शिव गुप्ता और संयुक्त आयुक्त राजेश संबरिया उपस्थित रहेंगे। वार्ड 27, 28, 29, 33, 34, 35, 36, 37, 38, 39, 62, 63, 64 और 67 से लोग हिस्सा लेंगे। 


माई टाउन माई प्राइड के तहत कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। वार्डों में शिविर लगाने के बाद अब गुलशन मैदान में स्टॉल लगाए गए हैं। इसके अलावा पांच जोनों में अधिकारी मौजूद हैं और लोगों की शिकायतों का निवारण कर रहे हैं। - परविंदर कौर, सचिव, नगर निगम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed