{"_id":"575c591d4f1c1b1f349c74db","slug":"my-name-in-my-father-s-ration-card-rashid","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरा नाम मेरे पिता के राशन कार्ड में है: रशीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा नाम मेरे पिता के राशन कार्ड में है: रशीद
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 12 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
इंजीनियर रशीद
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा में इंजीनियर रशीद पर बीपीएल धारकों की सूची में उनका नाम होने को लेकर लगाए गए झूठ बोलने के आरोप का जवाब देते हुए विधायक इंजीनियर रशीद ने कहा कि उनके पास अपना निजी राशन कार्ड नहीं है। रशीद ने कहा कि मेरे पिता जिंदा हैं और यह लाजमी है कि राशन कार्ड पिता के नाम पर ही दर्ज होगा।
उन्होंने स्पीकर से कहा कि शुक्रवार को जब मैं सदन में मौजूद नहीं था, तब ऐसा माहौल बनाया गया कि जैसे मैंने अपने राशन कार्ड को लेकर झूठ बोला हो। सच यह है कि राशन कार्ड मेरे पिता के नाम पर है और बीपीएल कैटेगरी में रखा गया है। इतना ही नहीं जो मौजूदा कार्ड हैं, उसमें भी कई गलतियां हैं।
मेरी इनकम एक लाख बीस हजार, फिर मेरा परिवार बीपीएल कैसे
रशीद ने कहा कि हमारा राशन कार्ड हमारे घर से 40 किलोमीटर दूर बताया गया है। मेरी मां और मेरी पत्नी का नाम भी उसमें गलत दर्ज किया गया है। वहीं रशीद द्वारा सदन के सामने रखी गई जानकारी के बाद सीएपीडी मंत्री चौधरी ज़ुल्फिकार अली ने सदन में कहा कि रशीद के पिता एक रिटायर्ड टीचर हैं।
विज्ञापन
उन्होंने अपनी इनकम 10 हजार दिखाई थी। उन्हें इसलिए बीपीएल लिस्ट में रखा गया था। रशीद ने जवाब में कहा कि मैं भी उसी परिवार का सदस्य हूं। मैंने अपनी इनकम एक लाख बीस हजार दिखाई है। तो फिर मेरा परिवार बीपीएल लिस्ट में कैसे है?