फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   My name in my father's ration card: Rashid

मेरा नाम मेरे पिता के राशन कार्ड में है: रशीद

Sun, 12 Jun 2016 12:01 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 12 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
My name in my father's ration card: Rashid
इंजीनियर रशीद - फोटो : File Photo
विधानसभा में इंजीनियर रशीद पर बीपीएल धारकों की सूची में उनका नाम होने को लेकर लगाए गए झूठ बोलने के आरोप का जवाब देते हुए विधायक इंजीनियर रशीद ने कहा कि उनके पास अपना निजी राशन कार्ड नहीं है। रशीद ने कहा कि मेरे पिता जिंदा हैं और यह लाजमी है कि राशन कार्ड पिता के नाम पर ही दर्ज होगा।
विज्ञापन

 
उन्होंने स्पीकर से कहा कि शुक्रवार को जब मैं सदन में मौजूद नहीं था, तब ऐसा माहौल बनाया गया कि जैसे मैंने अपने राशन कार्ड को लेकर झूठ बोला हो। सच यह है कि राशन कार्ड मेरे पिता के नाम पर है और बीपीएल कैटेगरी में रखा गया है। इतना ही नहीं जो मौजूदा कार्ड हैं, उसमें भी कई गलतियां हैं।
विज्ञापन


मेरी इनकम एक लाख बीस हजार, फिर मेरा परिवार बीपीएल कैसे
रशीद ने कहा कि हमारा राशन कार्ड हमारे घर से 40 किलोमीटर दूर बताया गया है। मेरी मां और मेरी पत्नी का नाम भी उसमें गलत दर्ज किया गया है। वहीं रशीद द्वारा सदन के सामने रखी गई जानकारी के बाद सीएपीडी मंत्री चौधरी ज़ुल्फिकार अली ने सदन में कहा कि रशीद के पिता एक रिटायर्ड टीचर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपनी इनकम 10 हजार दिखाई थी। उन्हें इसलिए बीपीएल लिस्ट में रखा गया था। रशीद ने जवाब में कहा कि मैं भी उसी परिवार का सदस्य हूं। मैंने अपनी इनकम एक लाख बीस हजार दिखाई है। तो फिर मेरा परिवार बीपीएल लिस्ट में कैसे है?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed