{"_id":"ff829a84cf7851b302b6f9c76ad0da92","slug":"must-eliminate-terrorism-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता के दम पर होगा आतंकवाद का सफाया: डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता के दम पर होगा आतंकवाद का सफाया: डीजीपी
ब्यूरो/ अमर उजाला, कठुआ
Updated Mon, 18 Jan 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता का साथ पाकर ही राज्य से आतंकवाद का सफाया किया जा सकता है। इसके साथ ही पिछले दो दशकों से यदि आतंकवाद के खिलाफ जवान संघर्ष कर रहे हैं, तो इसमें भी जनता का सहयोग काफी ज्यादा है।
विज्ञापन
ये बातें राज्य पुलिस के डीजीपी के राजिंद्रा ने पुलिस मार्टीयर्स मेमोरियल नार्थ जोन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल सेरेमनी में कहीं।
शहीदों का नमन करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में आतंकवाद को समाप्त करने के लिए जिन जवानों ने अपने प्राण न्योछावर किए हैं, उनके परिवारों की जिम्मेदारी अब उनकी है।
विज्ञापन
ऐसे में वह किसी भी परिवार को कोई तकलीफ नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि शहीद के परिवार वालों को कभी महसूस नहीं होने दिया जाएगा कि वे अब अकेले हैं।
डीजीपी ने घोषणा करते हुए कहा कि शहीद जवानों के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही उनके स्कूलों में रहने के लिए खर्च का भी वहन किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि दूसरी बार विजेता बनने का गौरव प्राप्त करना बेहद अच्छा, लेकिन उपविजेता टीम निराश न हो।
पहली बार कोई स्थानीय टीम इस प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर पाई। ऐसे में दोनों टीमों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि दोनों टीमों में रणजी और आईपीएल खेलने पर स्थानीय खिलाड़ियों को अनुभव मिलेगा।