फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Muslims unite separate perpetrators of terror

आतंकवाद पर मुस्लिमों को मुख्यमंत्री मुफ्ती की बड़ी नसीहत

Sun, 15 Nov 2015 10:24 PM IST
Updated Sun, 15 Nov 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
Muslims unite separate perpetrators of terror

मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने दुनिया भर के मुसलमानों से एकजुट होकर आतंक के अपराधियों को अलग-थलग करने की अपील की है। उन्होंने इस्लाम के नाम पर निर्दोष लोगों की हत्या करने की कड़ी निंदा की।

विज्ञापन


मुफ्ती पन्नूर (चेन्नई) में रविवार को आमिर कालिमी अरेबिक कालेज के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने फ्रांस की राजधानी पेरिस में किए गए आतंकी हमलों को जघन्य बताया और कहा कि इस्लाम महान धर्म है।
विज्ञापन


उसके  शांति के संदेश को कुछ निहित स्वार्थी तत्व बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुसलमानों के लिए यह मुश्किल समय है और जरूरत है कि हम एकजुट होकर आतंक फैला रहे तत्वों को अलग-थलग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंसा से समस्या का समाधान नहीं

Muslims unite separate perpetrators of terror

उन्होंने कहा कि हिंसा से कभी किसी समस्या का समाधान नहीं निकल सकता। मुख्यमंत्री ने भारतीय मुसलमानों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने इस्लाम की शिक्षाओं का सही अर्थ में पालन किया है।

कहा कि दूरदर्शी नेताओं में मौलाना अब्दुल कलाम आजाद ने संयुक्त भारत पर जोर देते हुए 1947 में टू नेशन थ्योरी का कड़ा विरोध किया था।

आजाद जैसे महान नेताओं की वजह से भारतीय मुसलमान विश्व भर में इस्लाम को सही अर्थ में लेने की मिसाल पेश कर रहे हैं। उन्होंने देश में मुस्लिमों की स्थिति में सुधार लाने के लिए सच्चर कमेटी की रिपोर्ट को लागू करने की जरूरत भी बताई।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सीके जाफर शरीफ, एसएके ग्रुप आफ एजूकेशनल इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन पीरजादा सईद मोहम्मद रसूल हक, मौलाना डॉ. सईद नसीरूद्दीन जिलानी ने भी दुनिया में शांति और अमन की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed