{"_id":"cc34fcc79470c215a74232b11367af99","slug":"muslims-offering-prayers-in-mosque","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अलविदा जुमाः मस्जिदों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलविदा जुमाः मस्जिदों में उमड़ी भीड़
Updated Sat, 26 Jul 2014 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान के पाक महीने के आखिरी जुमे पर शुक्रवार को मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ी। अल्लाह की इबादत के लिए काफी संख्या में नमाजियों ने नमाज अता कर अपने और अपने परिवार की सलामती के लिए दुआ मांगी।
विज्ञापन
मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोग ईद का त्योहार मनाने के लिए तैयारियों में जुटे हैं। बाजारों और दुकानों में भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। युवाओं ने ईद की नमाज अता करने के लिए खंटिका तालाब, मलिक मार्केट और बठिंडी स्थित दुकानों से टोपियों की खरीददारी की।
विज्ञापन
महिलाओं ने बाजार में खरीदारी की। शहर के पटेल बाजार, फत्तू चौगान, पुरानी मंडी, सुपर बाजार, लिंक रोड और अन्य छोटे बाजारों में महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
ईद-उल-फितर की तैयारियों को दिया अंतिम रूप
जिला विकास आयुक्त जम्मू एके साहू ने शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर ईद-उल-फितर की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। उन्होंने मसजिदों के आसपास बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था के लिए हेल्थ आफिसर जेएमसी को निर्देश दिए।
नमाज के दौरान ईदगाह मैदान के बाहर मोबाइल शौचालय वैन की सुविधा रहेगी। उन्होंने पीडीडी और पीएचई अधिकारियों को बिजली-पानी के बेहतर इंतजाम के लिए निर्देश जारी किए।
इसके अलावा संबंधित स्थानों पर दमकल गाड़ियां भी तैनात रहेंगी। हेल्थ आफिसर, सीएपीडी अधिकारियों, लीगल मेट्रोलोजी और पुलिस विभाग को बाजार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और निर्धारित कीमतें बरकरार रखने के लिए बाजार में जांच अभियान चलाने को कहा।