{"_id":"5d515dba8ebc3e6cfc5d8f68","slug":"muslim-community-praised-central-government-decision-regarding-article370-kashmir-latest-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मूः मुस्लिम समुदाय ने केंद्र सरकार के फैसले को सराहा, मस्जिद पर फहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मूः मुस्लिम समुदाय ने केंद्र सरकार के फैसले को सराहा, मस्जिद पर फहराया तिरंगा
Mon, 12 Aug 2019 06:08 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कठुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कठुआ
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 12 Aug 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
ध्वजारोहण करते समुदाय के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के राज्य से अनुच्छेद 370 और 35-ए हटाने के फैसले का कठुआ निवासियों ने स्वागत किया। हर समुदाय के लोग सरकार के फैसले को विकास निहित मान रहे हैं। रविवार को भागथली स्थित मस्जिद में मुस्लिम समुदाय ने नमाज अता करते हुए अनुच्छेद 370 को हटाने का स्वागत और राज्य में अमन-भाईचारे की कामना की। वहीं, नमाज अता करने के बाद मस्जिद में ध्वजारोहण भी किया गया।
विज्ञापन
बकरीद की पूर्व संध्या पर भागथली गांव में स्थित मस्जिद में रविवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अता कर अमन और भाईचारे की कामना की। मस्जिद के मौलवी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य से 370 हटाने का वह स्वागत करते हैं। उन्हें ऐसे किसी अनुच्छेद की जरूरत नहीं है, जिससे किसी के साथ भेदभाव हो। लोगों को सिर्फ क्षेत्र का विकास चाहिए। ऐसे में अनुच्छेद 370 रहे या न रहे कोई फर्क नहीं पड़ता। नमाज अता करने के बाद लोगों ने राज्य में अमन और भाईचारे की कामना की। बाद में नमाज अता करने आए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिद में तिरंगा फहराकर अखंड भारत का प्रण लिया।
विज्ञापन