{"_id":"5ef4ebdf8ebc3e4326356784","slug":"murder-reasi-news-jmu212942529","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरनास पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरनास पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। अरनास पुलिस ने हत्या की एक गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इस संदर्भ में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 22 जून देर शाम को उन्हें अंस नदी के किनारे एक शव पड़े होने की सुचना मिली थी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस की एक पार्टी ने शव को अपने कब्जे में लिया, जिसकी पहचान मुनीर हुसैन पुत्र कादिर बख्श निवासी डुबरी माहौर के रूप में हुई।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर इसकी जांच शुरू कर दी। बाद में पुलिस को पता चला कि क्षेत्र में दो संदिग्ध लोगों को देखा गया है। इसपर पुलिस ने अल्ताफ हुसैन तथा बीडीसी एसपीओ रोमेश सिंह को पकड़ कर उनसे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों ने मुनीर की हत्या करने की बात कबूल कर ली। अल्ताफ हुसैन ने पुलिस को बताया कि रिश्ते में उसकी बहन को किसी के साथ भागने में मुनीर ने मदद की थी। जिसके बाद उन्होंने एक दिन मुनीर का पीछा किया तथा उसको पहाड़ी से नीचे धक्का दे दिया। बाद में उन्होंने पाया कि मुनीर मरा नही है और गंभीर रूप से घायल है। इसके बाद दोनों ने मिल कर उसके सिर पर भारी पत्थर से वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई दोनो ने मौके पर से खून के निशान साफ किए और वहां से फरार हो गए। प्राथमिक जांच में पुलिस को मुनीर के पहाड़ी से गिरने की आशंका थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।