फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   murder,jammu news,trilochan singh

वजीर के हत्यारोपी हरमीत और हरप्रीत की तलाश, रिश्तेदारों के घर छापे

विज्ञापन
murder,jammu news,trilochan singh
जम्मू। पूर्व एमएलसी टीएस वजीर के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली क्राइम ब्रांच की छापेमारी जारी है। रविवार को आरोपी हरप्रीत सिंह और हरमीत सिंह के रिश्तेदारों और उनके घर पर पुलिस ने दबिश दी। क्राइम ब्रांच दिल्ली ने जम्मू-कश्मीर पुलिस से कुछ लोगों की जानकारी मांगी है। गांधीनगर पुलिस ने कई लोगों की व्यक्तिगत जानकारी दी है, ताकि इनको बुलाकर पूछताछ की जा सके। बताया गया कि हरप्रीत की बहन से उसका लगातार संपर्क था। रविवार को टीम ने उसकी बहन से भी पूछताछ की है। हालांकि इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही।
विज्ञापन

एसएसपी चंदन कोहली का कहना है कि इस मामले में हमारे में पास किसी तरह की कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है कि केस की जांच हो। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। उनको जो सहयोग चाहिए, वह दे रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली क्राइम ब्रांच ने कई जगहों पर दोनों संदिग्ध आरोपियों के रिश्तेेदारों से पूछताछ की है। उनके फोन कॉल की डिटेल निकाली गई है। इस हत्याकांड में कुछ और लोगों के भी होने का पूरा शक है, जो जल्द ही पकड़े जा सकते हैं।
विज्ञापन

----
त्रिलोचन के परिजनों को ढांढस
बंधाने पहुंचे गुलाम नबी आजाद
पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद रविवार को टीएस वजीर के घर पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार से मुलाकात की और ढांढस बंधाया। आजाद ने कहा कि वजीर एक बड़े नेता थे, जिनकी क्षति पूरी नहीं की जा सकती। जिन लोगों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है, वह जल्द पकड़े जाने चाहिए और उनको कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने परिवार से काफी देर तक बात की और उनको कहा कि इस दुख की घड़ी में हर कोई उनके साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed