फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Munsiff Court inauguration by chief justice of india

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने कहा- 'घर के दरवाजे पर मिले न्याय तभी बदलेगी व्यवस्था'

Sun, 09 Oct 2016 08:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 09 Oct 2016 08:24 PM IST
विज्ञापन
Munsiff Court inauguration by chief justice of india
भारत के मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर - फोटो : PTI
भारत के मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर ने कहा है कि न्याय मिलने में देरी के कारण गरीब लोगों को हताश होना पड़ता है।
विज्ञापन


न्याय जल्द मिलना चाहिए। साथ ही सस्ता होना चाहिए। लोगों को उनके घर के दरवाजे पर न्याय मिले तभी व्यवस्था बदलेगी। ठाकुर अपने पैतृक गृह जिला रामबन के उखराल में मुंसिफ कोर्ट का नींव पत्थर रखने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। 

चीफ जस्टिस ठाकुर ने कहा कि अक्सर लोगों को न्याय मिलने में देर होती है। वर्षों तक लोग न्याय पाने के लिए भटकते रहते हैं। अंत में एक गरीब इंसान न्याय की उम्मीद ही छोड़ देता है। पर न्याय हर व्यक्ति का हक है। कानून व्यवस्था के तहत हर किसी को न्याय मिलना चाहिए। यह लोगों को घर के दरवाजे तक मुहैया होना चाहिए तभी लोगों की न्याय व्यवस्था के प्रति निष्ठा बढ़ेगी।
विज्ञापन

​पिता को याद कर भावुक हुए जस्टिस

Munsiff Court inauguration by chief justice of india
कार्यक्रम में मौजूद भारत के मुख्य न्यायधीश - फोटो : Amar Ujala
उन्होंने कहा कि उनके बचपन के दिनों में क्षेत्र में कोई कोर्ट न होने के कारण लोगों को दूर-दूर जाकर न्याय की गुहार लगानी पड़ती थी। इसमें उनके पैसे व वक्त दोनों ही बर्बाद होते थे। इसी सोच को लेकर उखराल में मुंसिफ कोर्ट का नींव पत्थर रखा गया है।

उखराल में लोगों को संबोधित करते हुए जस्टिस ने अपने बचपन को याद किया। पिता को याद करते समय जस्टिस ठाकुर भावुक हो गए। पिता को याद करके उनकी आंखें नम हो गईं। आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा कि पिता के अथक प्रयासों के कारण आज वह यहां पहुंचे हैं। इस अवसर पर उन्होंने रामबन में स्थानीय छात्रों के लिए एक लाइब्रेरी बनाने की भी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed