फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   municipl commeti

शहर में डायरेक्ट टैक्स लगाने की तैयारी

विज्ञापन
municipl commeti
जम्मू। नगर निगम के जनरल हाउस में बुधवार को बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। निगम ने जनरल हाउस के लिए 49 एजेंडे निर्धारित किए हैं, जिनमें घरों से कचरा उठाने का काम ठेके पर देने का भी प्रस्ताव है। निगम के पास वाहनों और कर्मियाें की कमी के चलते यह प्रस्ताव लाया जा रहा है। वहीं सप्लाई एजेंसियों से अप्रत्यक्ष कर की वसूली का प्रावधान भी शामिल है। निगम की ओर से तैयार मसौदे को जनरल हाउस पारित कर देता है तो इससे निगम की सालाना आय बढ़कर 80 करोड़ तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम के सूत्रों के अनुसार निगम ने पहली बार इन डायरेक्ट टैक्स लगाने की तैयारी की है। निगम के आय के सीमित स्रोत होने की वजह से कई विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। आय बढ़ाने के लिए इन शहर में सामान सप्लाई से जुड़ी कंपनियों और एजेंसियों पर इन डायरेक्ट टैक्स लगाने का प्रस्ताव बनाया गया है। इसकी पूरी स्लैब भी तैयार कर ली गई है। इसे जनरल हाउस में रखा जाएगा। हाउस की सहमति बनती है तो इसे तत्काल प्रभाव से लागू करवाया जाएगा। इन डायरेक्ट टैक्स में दूसरे राज्यों से आने वाले टैंकर भी शामिल होंगे। इसी तरह से शहर में सफाई व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए डोर टू डोर कचरा उठाने का काम ठेके पर देने का प्रस्ताव है। वर्तमान में सफाई व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में वाहन नहीं हैं। कर्मचारियों की संख्या भी कम है। ---
विज्ञापन

यहां से होती है एमसी को कमाई
रेहड़ी फड़ी से 10 लाख, बिल्डिंग परमिशन से 50 लाख, यूजर चार्जर से 40 लाख, लाइसेंस फीस 6 करोड़, दुकानों के किराए से 2 करोड़, वाटर टैंकरों की फीस से एक करोड़ कमाई होती है। कुल मिलाकर एमसी को 13 से 14 करोड़ ही कमाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इन प्रस्तावों को हरी झंडी मिलने के आसार
इस बार मेयर की ओर से अप्रत्यक्ष कर वसूलने पर प्रस्ताव लाया जाएगा। इसके अलावा उप मेयर पूर्णिमा शर्मा द्वारा मास्टर प्लान 2032 में बदलाव लाने, कुंजवानी कालोनी को नियमित करने, पार्षद जीत कुमार को वार्ड नंबर 12 में समस्याओं के समाधान पर, पार्षद राजेंद्र शर्मा ने पार्षदों के लिए वर्किंग कार्यालय, सुरेंद्र शर्मा द्वारा अल्पसंख्यक आयोग गठित करने, शाम लाल द्वारा काम में देरी होने से आ रही परेशानी, महिंद्र कुमार द्वारा कचरा एकत्रित करने पर, अनु बाली द्वारा प्लास्टिक वेस्ट समस्या के समाधान, सुनील कुमार द्वारा ट्रांसपोर्ट यार्ड को शिफ्ट करने, चरणजीत कौर द्वारा फ्रीडम फाइटर स्टैच्यू स्थापित करने, द्वारका चौधरी द्वारा वार्ड नंबर 46 में पार्क सुविधा देने, रितू चौधरी द्वारा स्ट्रीट लाइटों की समस्या का समाधान करने, प्रमोद कपाही में पॉलीथिन को बंद करने, अनीता शर्मा द्वारा जेडीए पार्किंग सुपर बाजार को खोलने, गौरव चोपड़ा द्वारा डोगरा संस्कृति को संजोने, जगदीश द्वारा राम तलाई मंदिर, रानी कुटन मंदिर, राधे कृष्ण मंदिर को हेरिटेज घोषित करना, अशोक सिंह द्वारा जेई के पदों को भरना, भानू महाजन द्वारा गोल मार्केट में लाइट सुविधा, यश पाल शर्मा द्वारा रूप नगर मुख्य सड़क में डिवाइडर स्थापित करने, शारदा कुमारी द्वारा राजा बाहु लोचन द्वारा स्टैच्यू स्थापित करने समेत अन्य कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी मिल सकती है।
---
कोट्स
इन डायरेक्ट टैक्स लगाने के लिए जनरल हाउस की बैठक में प्रस्ताव पास होगा। इन डायरेक्ट टैक्स लगने से आय में इजाफा होगा। मौजूदा समय में टैक्स वसूल नहीं किया जा रहा है। सेवा देने पर फीस ही वसूली जा रही है।

- प्रेम सिंह, एसीआर, नगर निगम
---
जनरल हाउस की बैठक छह को हो रही है। इसमें महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर फैसले लिए जाएंगे। बैठक के लिए सभी पार्षदों को सूचना दे दी गई है। लोगों की समस्याओं का निदान किया जाएगा।
- चंद्र मोहन गुप्ता, मेयर, नगर निगम जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed