फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Municipal Council issued notices

Jammu News: सफाई कर्मियों पर सख्ती, नगर परिषद ने नो वर्क, नो पे के नोटिस किए जारी

विज्ञापन
Municipal Council issued notices
शहर की सफाई के लिए 30 सफाई कर्मचारियों का किया प्रबंध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। स्थायी करने सहित अन्य मांगों को लेकर तीन दिन से हड़ताल कर रहे सफाई कर्मियों पर नगर परिषद (नप) ने सख्ती शुरू कर दी है। नगर परिषद सांबा के सीईओ जोधराज ने कहा कि सरकार के निर्देश पर कर्मचारियों को नो वर्क, नो पे का नोटिस जारी कर दिया गया है। हड़ताल कर रहे स्थायी कर्मचारियों का वेतन भी रोक दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कस्बे में फैली गंदगी को उठाने के लिए प्रयासरत हैं। इसके लिए 30 सफाई कर्मचारियों का प्रबंध कर लिया है। जल्द शहर से गंदगी उठवा दी जाएगी। सरकार के निर्देश के अनुसार नो वर्क नो पे का नोटिस जारी कर दिया गया है। जो स्थाई कर्मचारी काम पर नही लौटें गे उन्हें वेतन नही दिया जाएगा।
वहीं, हड़ताल से तीसरे दिन भी शहर में सफाई नही हो पाई। कस्बे के बाजारों, चौक-चौराहों पर गंदगी के ढेर लगे रहे। सुबह बारिश से गंदगी से दुर्गंध उठने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। रजनी देवी, संतोष और अजय कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन को गंदगी को उठवाकर लोगों को राहत देनी चाहिए। सरकार को चाहिए कि हड़ताल पर गए कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा किया जाए।
विज्ञापन

नहीं मिला नोटिस, हड़ताल जारी रखेंगे : प्रधान
उधर, हड़ताल कर रही सफाई यूनियन के जिला प्रधान रवि रंधावा ने कहा कि अभी तक किसी भी सफाई कर्मचारी को कोई नोटिस नहींं मिला है। न ही वे ऐसे किसी नोटिस से डरने वाले हैं। वे अपने हकों की लड़ाई को जारी रखेंगे। जब तक प्रदेश सरकार कर्मचारियों को स्थायी करने सहित अन्य मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक काम पर नहीं लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed