{"_id":"66a6ec9c5179c3ac4e04ee76","slug":"municipal-corporation-removed-enchrochment-jammu-news-c-10-jam1008-409690-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नई बस्ती में चला पीला पंजा, सुलभ शौचालय और अवैध थड़े तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नई बस्ती में चला पीला पंजा, सुलभ शौचालय और अवैध थड़े तोड़े
विज्ञापन
जम्मू। नई बस्ती बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ पीला पंजा चला। इस दौरान दुकानों के बाहर बने अवैध थड़े और सुलभ शौचालय को रविवार को गिराया गया। नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण को हटाया।
नई बस्ती इलाके से दिल्ली-अमृतरसर-कटड़ा एक्सप्रेस वे बनना है। वहां से 39 के करीब दुकानें हटाई जानी हैं। फिलहाल दुकानें अभी नहीं हटेगी। रविवार को सिर्फ सुलभ शौचालय, दुकानों के बाहर अवैध थड़ा, टिन शेड को हटाया गया। इस स्थान से नाले का काम शुरू होना है। हालांकि रविवार की शाम नगर निगम की टीम जैसे बुलडोजर के साथ पहुंची तो लोगों में हड़कंप मच गया।
बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और दुकानदार एकत्रित हुए। लोगों ने कहा कि उपराज्यपाल ने हमें आश्वासन दिया है हमारी दुकानें पुनर्वास योजना के बाद ही टूटेंगी। लोगों ने कहा कि हम विकास के खिलाफ नहीं है, लेकिन हमारा रोजगार छीने के विकास हो, वह किस काम का।
विज्ञापन
पूर्व पार्षद पवन सिंह भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि दुकानें नहीं तोड़ी जा रहा सिर्फ अतिक्रमण को हटाया जा रहा है क्योंकि यहां से नाला बनना है। दुकानों को फिलहाल नहीं तोड़ा जाएगा। उपराज्यपाल जल्द नई बस्ती के दुकानदारों के लिए बनी पुनर्वास योजना को मंजूरी देंगे। दुकानदारों को शहर में दुकानें मिलेंगी, उसके बाद यहां दुकानें तोड़ी जाएगी। ब्यूरो