{"_id":"654fdeee12a614fc8f07684d","slug":"municipal-committee-eo-action-akhnoor-news-c-10-1-jam1029-241709-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दुकानों के बाहर सामान रखने वालों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दुकानों के बाहर सामान रखने वालों के काटे चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरपालिका की कार्रवाई, मिठाई बेचने वालों को सफाई रखने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। दिवाली से एक दिन पूर्व शनिवार को अखनूर नगरपालिका की कार्यकारी अधिकारी रुपिंदर कौर ने विभिन्न विभागों के सहयोग से नगर का दौरा कर अतिक्रमण करने वालों के चालान काटे। साथ ही मिठाई की दुकानों पर सफाई रखने के निर्देश दिए। उनके साथ नायब तहसीलदार विद्या सागर, तहसील आपूर्ति अधिकारी प्रदीप कुमार, कुलविंदर चौधरी फूड सेफ्टी अधिकारी, सब इंस्पेक्टर मनोज, खिलाफवर्जी इंस्पेक्टर देविंदर सिंह मौजूद थे।
टीम ने अखनूर के बस अड्डे, निर्दोष चौक, सुंगल मोड़ का दौरा कर दुकानों के बाहर सामान लगाने वालों के चालान किए। ईओ ने सभी दुकानदारों को सामान सड़क से दूर लगाने की हिदायत दी। इसके अलावा सड़क पर बेतरतीब लगी रेहड़ियों व गाड़ियों को लेकर भी टीम ने कड़ा संज्ञान लिया। वहीं, दीपावली के उपलक्ष्य में जगह-जगह लगी मिठाई की दुकानों पर टीम ने साफ-सफाई का निरीक्षण किया। मिठाई बेचने वालों को ईओ ने सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने नपा टीम को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी दुकानों पर मिठाइयों को अच्छे तरीके से ढंका गया हो। वहीं, बिना अनुमति पटाखे बेचने वालों पर भी कार्रवाई की।