फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   municipal commety

राज्यपाल श्रीनगर नगर निगम के काउंसलरों से

विज्ञापन
municipal commety
जम्मू। राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने श्रीनगर नगर निगम के काउंसलरों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही निगम को ग्रांट इन एड के रूप में 100 करोड़ की राशि जारी की जाएगी। इसके अलावा 14वें वित्त आयोग के तहत 500 करोड़ की राशि अलग से मिलेगी। राजभवन में सोमवार को राज्यपाल ने काउंसलरों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। काउंसलरों ने राज्यपाल को बताया कि इंटरनेट व संचार के अन्य साधन उपलब्ध न होने से समस्याएं पेश आ रही हैं। जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए फंड भी नहीं है। राज्यपाल ने काउंसलरों से कहा कि फंड की कोई समस्या नहीं है। 86 करोड़ की राशि निगम को पहले ही उपलब्ध हो चुकी है। 5000 स्ट्रीट लाइटें शहर को उपलब्ध करवाई जाएंगी। ईईएसएल श्रीनगर में सौ फीसदी स्ट्रीट लाइटें सात साल की अवधि के लिए लगाएगी। राज्यपाल ने इस अवसर पर 7400 स्ट्रीट लाइटें खरीदने की घोषणा भी की। उन्होंने जल्द ही श्रीनगर में मोबाइल कनेक्टिविटी बहाल करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

काउंसलरों को स्टडी दौरे पर बाहरी राज्यों में भेजा जाएगा
राज्यपाल ने कहा कि काउंसलरों के शिष्टमंडल को बाहरी राज्यों में स्टडी दौरे पर भेजा जाएगा ताकि वह देश के अन्य हिस्सों में नगर निगम के कार्यों की जानकारी हासिल कर सकें। उन्होंने काउंसलरों से कहा कि वह अपने संबंधित वार्डों के विकास को सुनिश्चित करने के लिए समर्पित भाव से कार्य में जुट जाएं। इस अवसर पर मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम, सलाहकार केके शर्मा, आवास एवं शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव धीरज गुप्ता, मंडलायुक्त बशीर अहमद खान, डीसी डा. शाहिद इकबाल चौधरी, निगम के कमिश्नर खुर्शीद अहमद सनाई व अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed