फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   muncipal commeti

बाड़ी ब्राह्मणा में जलाकर नष्ट किया जा रहा कूड़ा

विज्ञापन
muncipal commeti
कूड़ा इकट्ठा कर जलती हुई आग और घर का कूड़ा फेंकती महिला
बाड़ी ब्राह्मणा। म्यूनिसिपल कमेटी के सफाई कर्मचारी कूड़ा उठाने के बजाए जलाकर नष्ट कर रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि यह कमेटी के नियमों के खिलाफ है। इसके बावजूद सफाई कर्मचारी इस काम को धड़ल्ले से अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

हैरत की बात यह है कि कमेटी के अधिकारी इससे बिल्कुल अनजान हैं। सफाई कर्मचारी कमेटी के अधिकारियों की इस कमजोरी का फायदा ले रहे हैं। कूड़े को आग लगाने से फेंकने की समस्या खत्म हो जाती है और सफाई कर्मचारियों का समय बच जाता है। आने वाले दिनों में इस आग से कोई बड़ा कांड भी हो सकता है। अगर कोई चिंगारी दुकानों में चली गई तो वह पूरे बाजार को चपेट में ले लेगी, जिससे बड़ा नुकसान होने का डर बना रहता है। सर्दियों में तो ऐसी समस्या नहीं हो रही है, लेकिन गर्मियां शुरू होते ही इस समस्या से जूझना पड़ सकता है। बाड़ी ब्राह्मणा म्यूनिसिपल कमेटी का सारा कूड़ा इकट्ठा होने के बाद ऑटो में भरकर सांबा डंपिंग जोन पहुंचाया जाता है। कमेटी डोर टू डोर कचरा उठाने के लिए हर घर से शुल्क वसूल करती है, लेकिन अगर कूड़े को आग लगा दी जा रही है और लोग भी उसी आग में अपने घर का कूड़ा फेंक रहे हैं तो शुल्क की वसूली कैसे होगी।
विज्ञापन

------
सफाई कर्मचारियों द्वारा कूड़े को आग लगाना नियमों के विरुद्ध है। अगर ऐसा हो रहा है तो आग लगाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ा एक्शन होगा।
-कैप्टन बचन लाल, अध्यक्ष, म्यूनिसिपल कमेटी, बाड़ी ब्राह्मणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed