फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   muncipal commeti

नपा अध्यक्ष पर ढाई करोड़ के घपले का आरोप

विज्ञापन
muncipal commeti
अरनिया। अल्पमत में चल रही नगर पालिका अरनिया में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में अध्यक्ष पर ढाई करोड़ रुपये के घपले का आरोप लगाया गया है। यह आरोप विपक्षी पार्षदों ने लगाया है। यह धनराशि पीएम आवास योजना का चेक देने पर लगाया गया है। बुधवार को आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में विपक्षी पार्षद से इस मामले में तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार कस्बे के वार्ड-12 नपा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की तरफ से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वार्ड-12 के पार्षद डॉक्टर एमएल राव पहुंचे और अध्यक्ष पर पीएम आवास योजना को लेकर को चेक देने में ढाई करोड़ रुपये के घपले का आरोप लगाया और कई प्रकार के सवालों की बौछार शुरू कर दी। पार्षद ने कहा कि कार्यक्रम करने के लिए इनको मेरा ही वार्ड क्यों मिलता है। उन्होंने अध्यक्ष को कई अपशब्द कहे। पार्षद ने कहा कि मेरी वार्ड के गरीब लोगों का इन्होंने पैसा तो खाया ही है, उल्टा यहां का विकास भी रोक दिया है। मैं नपा कार्यालय में अपनी वार्ड के गरीब लोगों के हक कि बात करने गया था, मगर वहां पर ढाई करोड़ का घपला सामने आया। इसका मैं सबूत भी दे सकता हूं।
विज्ञापन

इसी बात पर बिफरे उपाध्यक्ष शाम लाल व एक अन्य पार्षद के साथ एमएल राव की नोकझोंक शुरू हो गई। और बात हाथापाई तक पहुंच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उनमें किसी तरह से बीच बचाव कर अलग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
नगर पालिका किसी भी वार्ड में कार्यक्रम आयोजित कर सकता है। जो वहां एक समूह ग्रह बनाया गया है वो उक्त पार्षद का नहीं सभी लोगों का है। अगर लगाए गए आरोपों का उक्त पार्षद के पास कोई सबूत है तो वो किसी बड़ी एजेंसी से जांच क्यों नहीं कराते। यह सब बौखलाहट का नतीजा हैं। क्योंकि अब इनको कहीं से भी खाने को नहीं मिल रहा है।

-रमेश सैनी, अध्यक्ष, नगर पालिका, अरनिया
------
ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। न ही हमारे खाते में पैसे आते हैं। पहले कार्य पूरा होता है। उसके बाद एक्सईएन के खाते में पैसे आते हैं। उसके बाद ठेकेदारों को भुगतान किया जाता है। गत वर्ष ढाई करोड़ के कार्यों का आदेश आया था, जिसमें सभी वार्ड के पार्षदों से कार्य का ब्योरा मांगा गया था, मगर बैठक काल करने के बाद भी कुछ पार्षद नहीं पहुंचे, जिससे मात्र कुछ लाख की लागत से कार्य हुआ।
-अजय सांगड़ा, ईओ, नपा, अरनिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed