{"_id":"5ffca17d8ebc3e319367eb53","slug":"muncipal-commeti-akhnoor-news-jmu226745795","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यूनिसिपल कमेटी अखनूर में फंड को लेकर पार्षदों में विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्यूनिसिपल कमेटी अखनूर में फंड को लेकर पार्षदों में विवाद
विज्ञापन
अखनूर। म्यूनिसिपल कमेटी हाउस की बैठक में विकास फंड को लेकर पार्षदों के बीच विवाद हो गया। इस बीच एक पार्षद ने विकास में फंड न लगाने पर हाउस का वाकआउट किया।
जानकारी के अनुसार सोमवार को म्यूनिसिपल कमेटी हाउस में पार्षदों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता उप प्रधान अमिता गुप्ता ने की। बैठक में अखनूर कस्बे के लिए सरकार की तरफ से जारी 50 लाख रुपये विकास फंड को लेकर पार्षदों में विवाद हो गया। कुछ पार्षदों ने कमेटी में ही पार्षद के लिए कार्यालय बनाने का सुझाव दिया। इस पर कुछ पार्षदों ने कस्बे के विकास पर फंड खर्च करने का सुझाव रखा। इस पर विवाद पैदा हो गया। पार्षदों में नोकझोंक हो गई। फंड खर्च करने की सहमति नहीं बनने पर पार्षद राकेश मल्होत्रा ने हाउस का वाकआउट किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विकास कार्य के लिए जारी राशि कस्बे की समस्या के समाधान के लिए खर्च करनी चाहिए न कि पार्षदों के कार्यालय के लिए। उन्होंने कहा कि फव्वारा चौक में पानी की निकासी बारिश के दिनों में नहीं होने से लोगों के घरों और दुकानों में पानी घुस जाता है। इस पर अब तक लाखों रुपये की खर्च हो चुके हैं। ऐसे में फंड इस समस्या के समाधान पर लगाना चाहिए।
इस अवसर पर पार्षद रश्मि कुमारी, करण सिंह, कुलदीप कुमार, बलदेव राज, दीपक मनी आदि मौजूद थे।