फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   muharram processions ban in srinagar

श्रीनगर में मुहर्रम जुलूस निकालने पर लगाई गई पाबंदी

Thu, 22 Oct 2015 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 22 Oct 2015 09:48 AM IST
विज्ञापन
muharram processions ban in srinagar

राज्य पुलिस के कश्मीर रेंज के आईजीपी सैयद जावेद मुज्तबा गिलानी ने बुधवार को बताया कि 8वें मुहर्रम पर वीरवार को परंपरागत मार्गों से शिया समुदाय के लोगों को जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मुहर्रम के जुलूस नहीं निकालने दिए जाएंगे।

विज्ञापन


मुहर्रम के दिनों में शिया समुदाय द्वारा दो जुलूस निकाले जाते हैं। एक 8वें मुहर्रम के दिन और दूसरा 10वें मुहर्रम (आशूरा) के दिन। मुहर्रम जुलूस के कारण शहर में पैदा होने वाली सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की गंभीर समस्या के कारण वर्ष 1989 के बाद से ही इन जलूसों पर सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया था।
विज्ञापन


इसके बावजूद जम्मू कश्मीर इत्तिहादुल मुस्लिमीन के संरक्षक मौलाना अब्बास अंसारी ने 8वें मुहर्रम पर परंपरागत आलम जुलूस निकालने का कार्यक्रम रखा है जो आबि गुजर इलाके से जड्डिबल तक जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार हालात की गंभीरता को देखते हुए श्रीनगर के शहीद गंज, माईसूमा और राम मुंशीबाग थाना क्षेत्रों में धारा 144 लागू की जाएगी। इसके अलावा इन इलाकों में वाहनों की आवाजाही भी प्रतिबंधित रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed