फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Muharram procession in Srinagar today,

Jammu Kashmir : श्रीनगर में मुहर्रम का जुलूस आज, समय-सीमा के अलावा शासन ने लगाईं कई शर्तें

Mon, 15 Jul 2024 01:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 15 Jul 2024 01:21 AM IST
सार

सोमवार को आठवें मोहर्रम का जुलूस गुरु बाजार से बुदशाह और एमए रोड होते हुए डल गेट तक निकाला जाएगा। प्रशासन ने आयोजकों से अनुमति की शर्तों का पालन करने का आग्रह किया है। 

विज्ञापन
Muharram procession in Srinagar today,
file pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला प्रशासन ने लगातार दूसरे वर्ष मुहर्रम का जुलूस निकालने की अनुमति दी है। सोमवार को आठवें मोहर्रम का जुलूस गुरु बाजार से बुदशाह और एमए रोड होते हुए डल गेट तक निकाला जाएगा। प्रशासन ने आयोजकों से अनुमति की शर्तों का पालन करने का आग्रह किया है। श्रीनगर के जिला मजिस्ट्रेट ने यह अनुमति यादगार ए हुसैनी समिति के आग्रह पर दी है।

विज्ञापन


अनुमति के मुताबिक जुलूस गुरु बाजार से बुदशाह और एमए रोड होते हुए डल गेट तक निकाला जाएगा। सार्वजनिक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जो शर्तें जुलूस के लिए लागू की गई हैं उनके अनुसार, जुलूस में शामिल लोग सड़क के केवल बाएं हिस्से का उपयोग करेंगे, जबकि आपातकालीन सेवाओं के लिए दायां हिस्सा खुला रखना होगा। योजकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि जुलूस प्रशासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर समाप्त हो। 
विज्ञापन


जुलूस गुरु बाजार से सुबह 6 बजे शुरू होकर 6:30 बजे जहांगीर चौक को पार करके 8:00 बजे एमए रोड स्थित जेएंडके बैंक मुख्यालय से होकर गुजरेगा। इस दौरान राष्ट्र-विरोधी या प्रशासन विरोधी भाषण या अन्य गतिविधियां नहीं होनी चाहिए। सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखना होगा। स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के साथ सहयोग करना होगा। ड्रोन और लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed