फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mughal road will reopen today

आज से एकतरफा खुलेगा एतिहासिक मुगल रोड

Sat, 02 May 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 02 May 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
mughal road will reopen today

एतिहासिक मुगल रोड रविवार से एकतरफा यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। अगले दो हफ्तों में इसे दोनों तरफ से खोलने की तैयारी है। छह महीने से बंद मुगल रोड मई महीने के अंत में खुलता है, लेकिन इस वर्ष बर्फ हटाने का काम जल्द खत्म होने पर इसे पहले ही खोला जा रहा है।

विज्ञापन


वहीं, दरबार मूव के चलते 3 और 4 मई को मुलाजिमों की कानवाई के लिए जम्मू से ही वाहन छोड़े जाएंगे। इस दौरान श्रीनगर से ट्रैफिक को इजाजत नहीं दी जाएगी। ट्रैफिक कंट्रोल रूम के अनुसार रविवार सुबह 5-10 बजे तक जम्मू से श्रीनगर के लिए वाहन रवाना किए जाएंगे।
विज्ञापन


सचिवालय कर्मियों को प्राथमिकता पर छोड़ा जाएगा।  पीडब्लयूडी मंत्री अल्ताफ बुखारी ने इसकी जानकारी दी। मुगल रोड को जम्मू-श्रीनगर यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाए जाने की घोषणा की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुगल रोड के चीफ इंजीनियर रमन सूरी ने बताया कि 3, 4, 6, 8 और 11 मई को जम्मू से श्रीनगर के लिए वाहनों को एकतरफा छोड़ा जाएगा। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक वाहनों की मूवमेंट होगी।


5,7,10 और 10 को श्रीनगर से जम्मू के लिए वाहन छोड़े जाएंगे। मंत्री अल्ताफ बुखारी का कहना है कि मुगल रोड पुंछ और शोपियां जिले के मध्य है और इससे जुड़ने वाले लोगों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को मजबूत करने का जरिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed