फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mughal road connecting Poonch and Rajori to Shopian restored for traffic

Jammu Kashmir: पुंछ-राजोरी को शोपियां से जोड़ने वाला मुगलरोड यातायात के लिए हुआ बहाल

Tue, 13 Dec 2022 01:01 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 13 Dec 2022 01:01 PM IST
सार

मुगलरोड मंगलवार को बहाल हो गया है। इससे पहले सोमवार पांचवें दिन भी वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रही थी। बर्फ हटाने का काम पूरा होने बाद भी कई स्थानों पर गिरने वाला पाला यातायात बहाल करने में बाधक बना रहा।

विज्ञापन
Mughal road connecting Poonch and Rajori to Shopian restored for traffic
Mughal Road - फोटो : File Photo

विस्तार

जम्मू संभाग के पुंछ और राजोरी को कश्मीर संभाग के जिला शोपियां से जोड़ने वाला मुगलरोड मंगलवार को बहाल हो गया है। इससे पहले सोमवार पांचवें दिन भी वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रही थी। बर्फ हटाने का काम पूरा होने बाद भी कई स्थानों पर गिरने वाला पाला यातायात बहाल करने में बाधक बना रहा। इस बीच सोमवार को दोपहर बाद यातायात पुलिस के अधिकारियों और मुगलरोड अथारिटी के अधिकारियों ने जिले की तरफ से मुगलरोड का दौरा कर यातायात बहाल करने की स्थिति का जायजा लिया।

विज्ञापन


इस दौरान सड़क पर कई जगहों पर जमे चार से छह इंच मोटे पाले की परत को पिघलाने के लिए नमक का भी छिड़काव किया गया। इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल इकाई के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मोहम्मद तारिक खान ने बताया कि हमने रविवार शाम को ही मुगलरोड से बर्फ हटाने का काम पूरा कर लिया था। 
विज्ञापन


उसके बाद रात भर मौसम साफ रहने के कारण मुगलरोड पर रत्ता छंब से पीर की गली के बीच कई स्थानों पर भारी मात्रा में पाला गिरा था, जिसे हमने जेसीबी मशीन से उखाड़ कर मार्ग को वाहनों के चलने योग्य बना दिया था, परंतु आज मार्ग पर यातायात बहाल नहीं किया गया। इस दौरान दोपहर को यातायात  पुलिस अधिकारियों ने भी मुगलरोड का दौरा कर हालात का जायजा लिया और जिन स्थानों पर अधिक पाला गिरने की संभावना है, वहां नमक का भी छिड़काव भी किया। हमारा वाहन चालकों से आग्रह रहेगा कि वह सुबह धूप निकलने के पहले मुगलरोड पर यात्रा करने से परहेज करें, क्योंकि धूप निकलने के बाद पाला पिघलने से फिसलन कम हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहम्मद तारिक खान का कहना है कि मुगलरोड कई स्थानों पर समुद्रतल से 12 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित है। जहां पर दिन का तापमान भी शून्य से नीचे रहता है, जिसके कारण सर्दी के मौसम में बर्फबारी न होने के बावजूद भी मार्ग को यातायात योग्य बनाए रखना काफी कठिन कार्य रहता है। अब मार्ग पर दोबारा यातायात बहाल करने के पहल भी हमारी मशीनें एक बार फिर पोशाना से पीर की गली तक चलेंगी, ताकि जहां अधिक पाला गिरा हो उसे हटाया जा सके। गौरतलब है कि मुगलरोड पर वीरवार रात को हल्की बर्फबारी के चलते यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। जिसे आज तक बहाल नहीं किया जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed