{"_id":"6c12c35e44b2a840a9aa6248ec8e5eaa","slug":"mughal-road-closed-due-to-snowfall-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी की वजह से मुगल रोड बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी की वजह से मुगल रोड बंद
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
Updated Sun, 25 Oct 2015 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमावर्ती जिले राजोरी पुंछ को कश्मीर घाटी से जोड़ने वाले मुगल रोड को भारी बर्षबारी की वजह से ऐहतियातन बंद कर दिया गया। वहीं प्रशासन की ओर से बर्फ हटाने का काम तेजी से जारी है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुगल रोड स्थित डेराकी गली, पीर की गली, छत्ता पानी, चंडीमड़, बुलियाल आदि स्थानों पर बर्फबारी होने से सड़क पर बहुत अधिक फिसलन हो गई है।
विज्ञापन
जिस वजह से ट्रैफिक पुलिस ने ऐहतियातन मुगल रोड पर यातायात रोक दिया है। एसडीपीओ थन्नामंडी इफ्तकार तालिब ने बताया कि थन्नामंडी तहसील के डीकेजी, अप्पर पंगाई क्षेत्रों में और पुंछ के बफलियाज आदि क्षेत्रों में भारी बर्फबारी जारी है।
विज्ञापन
ऐसे में सड़क पर वाहनों का चलना खतरे से खाली नहीं है। उधर कश्मीर घाटी के शोपियां से लेकर बीच में पड़ने वाले कई स्थानों पर भी भारी बर्फबारी जारी है। प्रशासन की ओर से जेसीबी व अन्य मशीनों की मदद से बर्फ हटाने का काम जारी है।