फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mughal road closed due to fresh snowfall

भारी बर्फबारी से मुगल रोड बंद, दो फुट तक गिरी बर्फ

Wed, 04 Nov 2015 07:08 PM IST
Updated Wed, 04 Nov 2015 07:08 PM IST
विज्ञापन
mughal road closed due to fresh snowfall

राजोरी पुंछ सीमावर्ती जिलों के साथ जम्मू संभाग को कश्मीर घाटी से जोड़ने वाली मुगल रोड मंगलवार देर रात से शरू हुई भारी बर्फबारी के चलते यातायात के लिए बंद कर दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुगल रोड स्थित पीर की गली, छत्तापानी, चंडीमड़ दोबचियां, पोशना आदि इलाकों में रात से भारी बर्फबारी का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


घाटी से शोपियां और राजोरी-पुंछ से पीर की गली के बीच कई स्थानों पर दो फुट तक बर्फ गिरने की सूचना है। प्रशासन ने भारी बर्फबारी के चलते दोनों तरफ से यातायात पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुगल रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी के एक्सईएन के अनुसार बर्फ हटाने के लिए मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है, लेकिन कई स्थानों पर तेज बर्फबारी के साथ बर्फीली हवाएं चलने से बर्फ हटाने के काम में बाधा आ रही है।

अनिश्चितकाल के ल‌िए यातायात ठप

mughal road closed due to fresh snowfall

जब तक बर्फबारी का सिलसिला रुक नहीं जाता, बर्फ हटाने का काम सही प्रकार से शुरू नहीं हो सकता। यदि बर्फबारी का सिलसिला इसी प्रकार से चलता रहा तो मुगल रोड पर वाहनों की आवाजाही अनिश्चितकाल के लिए रोकनी पड़ सकती है।

गौरतलब है कि हर वर्ष मुगल रोड पर नवंबर या दिसंबर से अप्रैल मई तक बर्फबारी के चलते यातायात पर रोक लगा दी जाती है। कुछ स्थानों पर 15 से 20 फुट तक बर्फ गिरने से वाहनों से ऊंची बर्फ सड़क पर जमा हो जाती है।

यदि कुछ स्थानों पर टनल बना दी जाए तो यातायात को 12 महीने सुचारु बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कुछ माह पहले अपने राजोरी दौरे के दौरान मुगल रोड पर टनल बनाने की बात कही भी थी, लेकिन यह काम कब शुरू होगा, इसकी कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed