{"_id":"e671bd46d17139bec5396fa6ca3b046d","slug":"mufti-put-on-ventilator-support-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्ती मोहम्मद सईद की हालत में सुधार नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्ती मोहम्मद सईद की हालत में सुधार नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 06 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 दिसंबर से एम्स में भर्ती जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की हालत गंभीर बनी हुई है। फेफड़ों में संक्रमण की वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत है। उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
इलाज कर रहे चिकित्सकों के मुताबिक स्वास्थ्य में किसी तरह का सुधार नहीं हुआ है। सांस लेने में दिक्कत की वजह से कृत्रिम तरीके से ऑक्सीजन दी जा रही है। विशेषज्ञ चिकित्सकों का एक दल 24 घंटे नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के शिक्षा मंत्री एवं सरकार के प्रवक्ता नई अख्तर ने बताया कि मंगलवार को मुफ्ती की हालत में कुछ सुधार हुआ था। पर बुधवार को उनकी हालत में कोई सुधार नहीं है। एम्स के सूत्रों के मुताबिक मुफ्ती के प्लेटलेट काउंट भी कम हो गए हैं।
विज्ञापन
डोनर से इसकी व्यवस्था की जा रही है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को घाटी में पीडीपी संरक्षक की लंबी उम्र के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने दुआएं मांगीं। प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं ने एम्स पहुंचकर उनका हालचाल पूछा।